CG News: CM विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल को किया नमन, सिंधी समाज को दीं नववर्ष की शुभकामनाएं
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल जी की जयंती ‘चेट्रीचण्ड्र’ (चैतीचांद) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने इस दिन को सिंधी समाज के सांस्कृतिक गौरव और नववर्ष के प्रतीक के रूप में रेखांकित किया, मुख्यमंत्री ने भगवान झूलेलाल जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए सिंधी समाज की समृद्ध परंपराओं की सराहना की.

शांति, एकता और जल संरक्षण का संदेश
अपने संदेश में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, भगवान झूलेलाल जी केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि समरसता, सहिष्णुता और जल संरक्षण के वैश्विक दूत हैं, उनकी शिक्षाएं आज के समय में भी मानवता को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करती हैं, उन्होंने कहा कि, चैतीचांद का यह पर्व न केवल आस्था का विषय है, बल्कि यह सामाजिक एकजुटता को भी मजबूती प्रदान करता है.
सुख-समृद्धि की मंगलकामना
मुख्यमंत्री ने इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि, ऐसे सांस्कृतिक पर्व समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ाते हैं और हमारी साझा विरासत को और भी गौरवान्वित करते हैं.




