CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल, 22 मार्च को बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 का ऐतिहासिक आयोजन
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को वैश्विक स्तर पर चमकाने के लिए तैयार है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 22 मार्च को “बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026” का आयोजन किया जा रहा है, यह दौड़ जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान से शुरू होकर विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात पर समाप्त होगी, मुख्यमंत्री के अनुसार, यह आयोजन न केवल युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा, बल्कि बस्तर की पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

धावकों के लिए विभिन्न श्रेणियां और रोमांच
इस मैराथन को हर वर्ग के धावकों की क्षमता के अनुसार चार प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया है,
• 42 किलोमीटर: अनुभवी धावकों के लिए फुल मैराथन,
• 21 किलोमीटर: हाफ मैराथन,
• 10 किलोमीटर: जोश और जुनून की दौड़,
• 5 किलोमीटर: फिटनेस और मनोरंजन के लिए फन रन, प्रतिभागियों के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम में लाइव डीजे और ऊर्जा से भरपूर जुम्बा सेशन भी आयोजित किए जाएंगे.
इनामों की बौछार और विशेष सुविधाएं
प्रतियोगिता को रोमांचक बनाने के लिए कुल 25 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि रखी गई है, दौड़ पूरी करने वाले हर प्रतिभागी को फिनिशर मेडल (Finisher Medal), ई-सर्टिफिकेट और उनकी रनिंग फोटोज़ डिजिटल माध्यम से प्रदान की जाएंगी, यह आयोजन राज्य में खेल पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
कैसे करें आवेदन?
आज ही वेबसाइट पर जाकर कराएं पंजीकरण अगर आप भी बस्तर की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ने का अनुभव लेना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, देशभर से हजारों धावकों के इस महा-आयोजन में शामिल होने की उम्मीद है.



