CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा: CM साय पेश करेंगे 2 नए विधेयक, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के बाद अब इन अहम प्रस्तावों पर टिकीं नजरें
CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 15वां दिन बेहद अहम होने जा रहा है, आज सदन के पटल पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी कई महत्वपूर्ण आधिकारिक दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे, प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी विधायकों के तीखे सवालों का सामना मंत्री ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल और रामविचार नेताम को करना होगा, इसके अलावा, सदन में आज जनहित से जुड़े 71 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए जाएंगे, जिससे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस होने के आसार हैं.

नए विधेयकों और संकल्पों पर जोर
आज की कार्यवाही का मुख्य केंद्र बिंदु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा पेश किए जाने वाले दो महत्वपूर्ण विधेयक होंगे, साथ ही, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक’ पेश करेंगे, विधायी कार्यों के अलावा, विधायक अजय चंद्राकर और सुशांत शुक्ला दो अशासकीय संकल्प सदन के सामने रखेंगे, यह सत्र राज्य की प्रशासनिक और आर्थिक दिशा तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा.
अब तक की बड़ी उपलब्धियां
विधानसभा में बीते दिन ऐतिहासिक रहे हैं, गुरुवार को सदन ने ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ को मंजूरी दे दी है, जिसमें अवैध धर्मांतरण पर 10 साल तक की जेल और 5 लाख रुपये जुर्माने का कड़ा प्रावधान है, इससे पहले, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.87 लाख करोड़ रुपये का बजट भी पारित किया जा चुका है, वित्त मंत्री के अनुसार, यह बजट प्रदेश के 3 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं का प्रतीक है.




