CG News: रायपुर से रीवा तक हवाई सफर शुरू, अब 1 घंटे 10 मिनट में तय होगा लंबा सफर
CG News: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे, वे रायपुर और रीवा के बीच शुरू हुई पहली हवाई सेवा से रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जो क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक शुरुआत मानी जा रही है.

समारोह में हुआ भव्य स्वागत
रायपुर पहुंचने के बाद उपमुख्यमंत्री विंध्यनाचल कल्याण सर्व समाज द्वारा आयोजित समारोह में शामिल हुए, इस दौरान नई हवाई सेवा की सौगात के लिए उनका सम्मान और अभिनंदन किया गया, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि, पहले रायपुर से रीवा का सफर एक दिन में पूरा होता था, लेकिन अब यह दूरी महज 1 घंटे 10 मिनट में तय की जा सकेगी, यह सुविधा आम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.
विकास को मिलेगी नई गति
उन्होंने कहा कि हवाई सेवा शुरू करना सरकार का काम था, लेकिन इसे सफल बनाए रखना अब जनता के हाथ में है, बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा, इस नई उड़ान सेवा से क्षेत्र को विकास के नए अवसर मिलेंगे, आसान आवागमन से निवेश, रोजगार और पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि की संभावना बढ़ गई है.




