CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में मनाया होली मिलन समारोह, दिया एकता और सकारात्मकता का संदेश
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए, इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के साथ रंगों के इस पर्व की खुशियां साझा कीं, मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, यह पर्व आपसी मनमुटाव को दूर कर रिश्तों को मजबूत बनाने का अवसर देता है.

सकारात्मकता अपनाने की अपील
उन्होंने कहा कि, होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, इस अवसर पर हमें अपने भीतर की नकारात्मकताओं को छोड़कर सकारात्मक सोच अपनानी चाहिए, मुख्यमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र की असली ताकत बताते हुए आह्वान किया कि, वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं.
सामाजिक एकता पर जोर
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, होली का त्योहार परिवार और समाज के साथ मिलकर आनंद और अपनत्व के साथ मनाने की परंपरा को दर्शाता है, ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं, मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
इस अवसर पर कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए.




