CG News: छत्तीसगढ़ में खेल और संस्कृति का भव्य संगम, जगदलपुर में होगा एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन
CG News: छत्तीसगढ़ राज्य खेल प्रतिभाओं और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का प्रथम संस्करण 25 मार्च से 06 अप्रैल तक प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है.
जगदलपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं
इस भव्य आयोजन के तहत बस्तर जिले के जगदलपुर स्थित धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में 30 मार्च से 02 अप्रैल के बीच एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जहां देशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, आयोजन की भव्यता और गरिमा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, खिलाड़ियों के स्वागत और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है.
देशभर से खिलाड़ियों की भागीदारी
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित स्पर्धा में लगभग 1150 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर और तकनीकी विशेषज्ञ भाग लेने के लिए पहुंचेंगे, प्रतिभागियों का आगमन 28 मार्च से शुरू हो जाएगा, जिससे पूरे शहर में खेलमय माहौल देखने को मिलेगा, खिलाड़ियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए धरमपुरा क्रीड़ा परिसर का कायाकल्प किया जा रहा है, ताकि यह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार हो सके और प्रतिभागियों को विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके.




