CG News: SECL में 1600 पदों पर बंपर भर्ती, युवाओं के लिए करियर बनाने का बड़ा मौका
CG News: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL), बिलासपुर ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिसशिप के तहत कुल 1600 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है, इस भर्ती का मुख्य लक्ष्य इंजीनियरिंग, तकनीकी और सामान्य स्नातक वर्ग के युवाओं को उद्योग से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है.

अभ्यर्थियों को एक वर्ष का प्रशिक्षण
कुल रिक्तियों में से 500 पद ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए हैं, जबकि 1100 पद टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए आरक्षित किए गए हैं, विशेष रूप से टेक्नीशियन अप्रेंटिस (माइनिंग) के लिए सर्वाधिक 900 पद रखे गए हैं, जो खनन क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की विभिन्न अंडरग्राउंड और ओपन कास्ट खदानों में एक वर्ष का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि उनकी कार्यक्षमता और रोजगार की संभावनाओं में वृद्धि हो सके.
पात्रता और आवेदन करने की प्रक्रिया
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए माइनिंग, सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, तकनीकी विषयों के अलावा, सामान्य स्नातक जैसे बीबीए, बीसीए, बी.कॉम और बीएससी (केमिस्ट्री) डिग्री धारकों के लिए भी अवसर उपलब्ध कराए गए हैं.
अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तक निर्धारित
इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS 2.0) पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करना होगा, इसके पश्चात, वे SECL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं, आवेदन की प्रक्रिया 17 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें.




