CG News: कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में आगजनी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया दुख
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है, उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया.
शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता उनके साथ खड़ी है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.
महाप्रभु जगन्नाथ से की प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने जगन्नाथ महाप्रभु से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें.




