CG News: असम में 9 अप्रैल को मतदान, भाजपा प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार – ओपी चौधरी
CG News: देश में पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भारत निर्वाचन आयोग ने कर दिया है, इसी बीच असम में चुनाव प्रचार में जुटे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि 9 अप्रैल को असम में मतदान होगा और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.
![]()
एक चरण में होगा असम विधानसभा चुनाव
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पहले असम में विद्रोह और सुरक्षा कारणों की वजह से कई चरणों में चुनाव कराए जाते थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं और इस बार पूरे राज्य में एक ही चरण में मतदान होगा.
भाजपा की लहर नहीं, सुनामी – ओपी चौधरी
उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल बहुत मजबूत है, उनके अनुसार यह केवल लहर नहीं बल्कि सुनामी है और भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, ओपी चौधरी ने बताया कि वे असम की लगभग 10 विधानसभा सीटों में चुनाव प्रचार और संगठनात्मक कार्य में जुटे हुए हैं, इसके अलावा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू समेत कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है.




