CG News : छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से शुरू होंगे ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’
CG News : प्रदेश में जनजातीय खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का आयोजन 25 मार्च से 06 अप्रैल तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता रायपुर, सरगुजा और बस्तर के विभिन्न खेल मैदानों में आयोजित होगी, जिसमें देशभर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि यह आयोजन वनांचल के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार खेल, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में लगातार प्रयास कर रही है।
![]()
देशभर से हजारों खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
इस प्रतियोगिता में लगभग 30 राज्यों से करीब 2500 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। आयोजन के दौरान तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग, कुश्ती और एथलेटिक्स सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन और सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार विशेष योजनाओं के माध्यम से लगातार सहयोग दे रही है।



