CG News: 23 फरवरी से प्रारंभ होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, तीन अहम विधेयक सदन में पेश होंगे
CG News: विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक चलेगा, सत्र के दौरान जबरन मतांतरण के खिलाफ महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि, विष्णु देव साय सरकार इस सत्र में तीन अहम विधेयक प्रस्तुत करेगी.
![]()
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026
• यह विधेयक 1968 के पुराने कानून का स्थान लेगा,
• राज्य सरकार ने इसे प्रभावी बनाने के लिए ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों के अधिनियमों का अध्ययन किया,
• प्रस्तावित प्रावधानों के तहत धोखाधड़ी, प्रलोभन या दबाव के माध्यम से किए गए मतांतरण पर 10 वर्ष तक की कठोर सजा का प्रावधान रखा जा सकता है.
अन्य महत्वपूर्ण विधेयक
1. छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा (उपाय) प्रवर्तन विधेयक
2. अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा से संबंधित विधेयक
बजट पेश करने की तारीख
• 24 फरवरी: राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण,
• 24 फरवरी, 12:30 बजे: वित्त मंत्री ओपी चौधरी साय सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे,
• 25 फरवरी: राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा,
• 26-27 फरवरी: आय-व्यय पर सामान्य चर्चा,
• 9 से 17 मार्च: विभागवार अनुदान मांगों पर विचार,
• सत्र के दौरान कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं.
सत्र में प्रश्न और प्रस्ताव
• विधानसभा सचिवालय को 2,813 प्रश्नों की सूचना प्राप्त हुई, जिनमें 1,437 तारांकित प्रश्न शामिल हैं,
• इस सत्र में 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 112 याचिकाओं पर चर्चा की जाएगी,
• डिप्टी स्पीकर के चुनाव के लिए फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है.
सदन में चर्चाओं की संभावना
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर सदन में व्यापक चर्चा और बहस की संभावना जताई जा रही है, बजट सत्र राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में गहरी उत्सुकता और हलचल पैदा कर रहा है.




