CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार मधुकर खेर को दी श्रद्धांजलि
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में हिन्दी और अंग्रेजी पत्रकारिता को सशक्त स्वरूप प्रदान करने में स्वर्गीय खेर का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय रहा.

निष्पक्ष और जनोन्मुखी पत्रकारिता के प्रेरक
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, स्वर्गीय खेर ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनोन्मुखी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया, उन्होंने आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर शासन-प्रशासन का ध्यान जनहित की ओर आकर्षित किया, स्वर्गीय मधुकर खेर की लेखनी सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़ी रही, उन्होंने प्रदेश में जिम्मेदार और स्वस्थ पत्रकारिता की मजबूत परंपरा स्थापित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया.
नई पीढ़ी और पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत
मुख्यमंत्री ने कहा कि, स्वर्गीय खेर का समर्पण, उनकी कार्यशैली और उनके उच्च आदर्श आज भी प्रदेश के पत्रकारों और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं, उनके विचार और सिद्धांत निष्पक्ष, सशक्त एवं समाजोन्मुखी पत्रकारिता की दिशा में निरंतर मार्गदर्शन देते रहेंगे.



