CG News: धमतरी में 500 सीटर नालंदा लाइब्रेरी का होगा निर्माण, विद्यार्थियों के लिए नया ज्ञान केंद्र
CG News: धमतरी जिले को शिक्षा और ज्ञान आधारित विकास में नई ऊँचाई प्रदान करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है, नगर के नालंदा परिसर सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन को अब 250 सीटर से बढ़ाकर 500 सीटर करने की स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदान की गई है, यह बहुमंजिला एवं अत्याधुनिक लाइब्रेरी 11 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित होगी, इससे जिले के विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और अध्ययनशील नागरिकों को उच्चस्तरीय अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

परियोजना का विस्तृत स्वरूप
पूर्व में हटकेश्वर वार्ड में 250 सीटर लाइब्रेरी स्वीकृत थी, जिसे अब व्यापक रूप में 500 सीटर के रूप में विकसित किया जा रहा है, यह नालंदा परिसर आकर्षक, भव्य और सर्वसुविधायुक्त शैक्षणिक भवन के रूप में विकसित होगा,
निर्माण का क्षेत्रफल 0.60 हेक्टर होगा, जिसमें शामिल हैं,
• ग्राउंड, फर्स्ट, सेकंड और टावर फ्लोर
• 13 पैसेंजर क्षमता की लिफ्ट
• 70 यूनिट एयर कंडीशनिंग सिस्टम
• सीसी रोड, पेवर ब्लॉक, बाउंड्रीवाल, गार्ड रूम और भव्य प्रवेश द्वार
• आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम, CCTV और सोलर पैनल
• नॉन एसओआर मद में आधुनिक फर्नीचर, पुस्तकें और टेंसाइल रूफ
डिजिटल और ई-लाइब्रेरी सुविधाएं
कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने बताया कि, परिसर में विद्यार्थियों के लिए शांत और सुव्यवस्थित अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा,
सुविधाओं में शामिल हैं,
• डिजिटल संसाधन और ई-लाइब्रेरी
• वाईफाई सुविधा
• पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था
• वातानुकूलित अध्ययन कक्ष
• आधुनिक सुरक्षा व्यवस्थाएं
यह परिसर राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आदर्श केंद्र बनेगा.
शैक्षणिक और प्रशासनिक समर्थन
महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, राज्य सरकार के सहयोग से धमतरी सुशासन और विकास की नई ऊँचाईयों को प्राप्त कर रहा है, कलेक्टर ने भी स्पष्ट किया कि, निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि जिले के युवाओं और विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य और अनुशासनयुक्त अध्ययन स्थल प्रदान किया जा सके.




