CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की मंजूरी, मुख्यमंत्री साय ने बताया ऐतिहासिक कदम
CG News: भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C-All Weather Operations (IFR) श्रेणी में अपग्रेड करने की स्वीकृति दी है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताया, इस स्वीकृति के साथ अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर सभी मौसमों में विमान संचालन संभव होगा, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक हवाई सेवाएं मिलेंगी.

व्यापार, उद्योग और पर्यटन को मिलेगी नई गति
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऑल वेदर ऑपरेशन की सुविधा मिलने से
• बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार और उद्योग को नई गति मिलेगी,
• पर्यटन गतिविधियों में सुधार होगा,
• औद्योगिक निवेश और नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे.
आधुनिक बुनियादी ढांचे का तीव्र विस्तार
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू का आभार व्यक्त किया,
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से छत्तीसगढ़ में आधुनिक बुनियादी ढांचे का तीव्र गति से विस्तार हो रहा है,
भविष्य की संभावनाएं और प्रदेश का सशक्तिकरण
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि,
• बिलासपुर एयरपोर्ट और पूरे छत्तीसगढ़ को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास की नई दिशा प्रदान करेगी,
• राज्य को राष्ट्रीय विमानन मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाएगी,
• प्रदेश में व्यापार, पर्यटन और निवेश के अवसर बढ़ेंगे.




