CG News: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश की स्वास्थ्य उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी
CG News: स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानव संसाधन है, पिछले दो वर्षों में डीएचएस और एनएचएम के तहत 1,639 पदों पर नियुक्ति की गई, जबकि 2,300 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चिकित्सा विशेषज्ञ और चिकित्सकों की भर्ती हर महीने ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से की जा रही है.
स्वास्थ्य अधोसंरचना का बड़ा विस्तार
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, केवल स्टाफ ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य ढांचे को भी मजबूत किया गया है, पिछले दो वर्षों में राज्य में नए स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए गए हैं,
• 3 जिला अस्पताल
• 2 सिविल अस्पताल (220 बिस्तर)
• 8 सिविल अस्पताल (100 बिस्तर)
• 1 मानसिक अस्पताल (200 बिस्तर, सेन्दरी)
• 1 MCH अस्पताल
• 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
• 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
• 34 उप स्वास्थ्य केंद्र
इसके साथ ही 12 IPHL लैब, 31 BPHU और 1 क्रिटिकल हेल्थ केयर ब्लॉक भी स्वीकृत किए गए हैं, आगामी तीन वर्षों में राज्य के सभी विकासखंडों में BPHU और सभी जिला अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में IPHL लैब स्थापित की जाएगी.

आयुष्मान आरोग्य मंदिर और मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू
प्रदेश के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पिछले दो वर्षों में लगभग 3 लाख आरोग्य मेले आयोजित किए गए, जल्द ही 75 हाट बाजार मोबाइल मेडिकल यूनिट, 375 एम्बुलेंस और 30 रूरल मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू की जाएंगी.
आयुष्मान भारत योजना से लाभ
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पिछले दो वर्षों में 31.44 लाख से अधिक क्लेम प्रकरणों में 4,551 करोड़ रुपये का उपचार भुगतान किया गया, राज्य के 90 प्रतिशत राशन कार्डधारकों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 2,273 लाभार्थियों को 62.20 करोड़ रुपये का उपचार दिया गया.
गुणवत्ता सुधार और NQAS प्रमाणन प्राप्त
नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम (NQAS) के तहत 884 शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों का गुणवत्ता प्रमाणीकरण किया गया, रायपुर और बलौदाबाजार जिला अस्पतालों की IPHL लैब को केंद्र सरकार से गुणवत्ता प्रमाणन मिला, आगामी तीन वर्षों में राज्य के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को NQAS प्रमाणन देने की योजना है.
2 लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं
टेली-मेडिसिन के माध्यम से 2 लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं, गैर-संचारी रोगों के तहत 80 लाख से अधिक नागरिकों की BP और शुगर जांच तथा 20 लाख से अधिक लोगों की कैंसर जांच की गई, टीकाकरण लक्ष्य का 94 प्रतिशत से अधिक हासिल किया गया, 21,164 कुपोषित बच्चों को पोषण और उपचार दिया गया.
57 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल स्क्रीनिंग के दौरान 1.68 करोड़ लोगों की जांच की गई, जिसमें 27,396 मरीज चिन्हित हुए, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आदिवासी क्षेत्रों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया गया, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, आने वाले वर्षों में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, मजबूत और गुणवत्तापूर्ण बनाया जाएगा.




