CG News: बोर्ड परीक्षा से पहले शुरू हुई हेल्पलाइन, छात्रों को मिलेगी त्वरित सहायता
CG News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने बोर्ड परीक्षाओं के सुचारु संचालन और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले ही हेल्पलाइन सेवा चालू कर दी है,
यह सेवा हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए उपलब्ध है, विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक किसी भी समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर सकते हैं.

तनाव और पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान
हेल्पलाइन केंद्र में प्रतिदिन मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षणिक अभिप्रेरक और मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ये विशेषज्ञ छात्रों को,
• परीक्षा के तनाव और मानसिक दबाव को कम करने
• पढ़ाई की योजना और समय प्रबंधन
• अन्य शैक्षणिक समस्याओं का समाधान
पर मार्गदर्शन देंगे, जिससे विद्यार्थी परीक्षा के लिए आत्मविश्वास के साथ तैयार हो सकें.
रविवार को भी उपलब्ध सहायता
हेल्पलाइन की खासियत यह है कि, यह रविवार के दिन भी कार्यालयीन समय में उपलब्ध रहेगी, इसका मतलब है कि, किसी भी दिन जरूरत पड़ने पर छात्रों और अभिभावकों को तत्काल मदद मिल सकेगी.
माध्यमिक शिक्षा मंडल की अपील
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि, परीक्षा से जुड़ी किसी भी परेशानी या मानसिक तनाव की स्थिति में बिना संकोच हेल्पलाइन का उपयोग करें,
इस पहल का उद्देश्य है कि, छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण, सुरक्षित और तनावमुक्त वातावरण में संपन्न हों.



