CG News: छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव: बेमेतरा और धमतरी में सड़क निर्माण के लिए करोड़ों की स्वीकृति
CG News: छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति जारी की गई है, इन परियोजनाओं का उद्देश्य आम नागरिकों के लिए आवागमन को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है.
बेमेतरा जिले को मिली दो बड़ी सड़क परियोजनाएं
रजत जयंती के अवसर पर जिला बेमेतरा में दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और मजबूतीकरण को मंजूरी दी गई है,
बहिंगा–तिवरैया–सिमगा ग्रामीण पहुंच मार्ग की 12 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 11 करोड़ 81 लाख 12 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं.
बेरला–कोदवा–देवरबीजा–करमू मार्ग होगा मजबूत
इसके अलावा बेरला से कोदवा, देवरबीजा होते हुए करमू मार्ग की 22 किलोमीटर लंबी सड़क के दो लेन मजबूतीकरण कार्य के लिए 15 करोड़ 94 लाख 1 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, यह मार्ग क्षेत्रीय आवागमन और ग्रामीण संपर्क के लिए बेहद अहम है.
सड़क निर्माण से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी, बेहतर सड़कों से समय की बचत होगी, यातायात सुरक्षित बनेगा और रोजमर्रा की आवाजाही आसान होगी.
धमतरी जिले में भी सड़क विकास को मिली मंजूरी
रजत जयंती के विशेष अवसर पर धमतरी जिले में भी सड़क निर्माण कार्यों के लिए 16 करोड़ 04 लाख 15 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है, यह कदम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
मेघा–खैरझिटी मार्ग का होगा चौड़ीकरण
स्वीकृत कार्यों में मेघा से खैरझिटी मार्ग की 3.50 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण शामिल है, इस परियोजना के लिए 10 करोड़ 39 लाख 64 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है.
विकास और सुगम यातायात की ओर कदम
इन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल लोगों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी, रजत जयंती के अवसर पर यह पहल राज्य के विकास को नई दिशा देने वाली साबित होगी.



