February 7, 2026 12:40 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13528/19)
Advertisement Carousel

CG News: छत्तीसगढ़ रेलवे को मिली नई रफ्तार, 7,470 करोड़ के निवेश से बदलेगा रेल नेटवर्क

CG News: छत्तीसगढ़ रेलवे को मिली नई रफ्तार, 7,470 करोड़ के निवेश से बदलेगा रेल नेटवर्क
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: छत्तीसगढ़ रेलवे को मिली नई रफ्तार, 7,470 करोड़ के निवेश से बदलेगा रेल नेटवर्क

CG News: छत्तीसगढ़ में रेलवे ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 के बजट में 7,470 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, यह राशि वर्ष 2009-14 के औसत बजट की तुलना में लगभग 24 गुना अधिक है, इस बड़े निवेश से राज्य में चल रही 51,080 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं को तेजी मिलेगी.

दो साल में दोगुनी होंगी पैसेंजर ट्रेनें

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई परियोजनाओं के पूरा होते ही अगले दो वर्षों में छत्तीसगढ़ में पैसेंजर ट्रेनों की संख्या लगभग दोगुनी हो जाएगी, इससे यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी और सफर ज्यादा सुविधाजनक बनेगा.

CG में रेलवे निवेश 24 गुना बढ़ा: 7470 करोड़ का बजट मंजूर, 51 हजार करोड़ के  प्रोजेक्ट पर काम, रावघाट-जगदलपुर रेललाइन से बदलेगा आदिवासी अंचल

रोजाना 70 हजार यात्री कर रहे रेल यात्रा

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन करीब 70 हजार यात्री पैसेंजर ट्रेनों से सफर कर रहे हैं, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरबा और महासमुंद जैसे शहरों के बीच नौकरी और व्यापार के लिए बड़ी संख्या में लोग रोज यात्रा करते हैं, अनुमान है कि, अभी लगभग 40 प्रतिशत यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं.

वर्तमान में 216 ट्रेनें संचालित

इस समय प्रदेश में कुल 216 ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जिनमें 162 मेल-एक्सप्रेस और 54 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, रेलवे की योजना है कि, अगले दो साल में पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर लगभग दोगुनी की जाए, इससे यात्रियों की संख्या में भी 50 प्रतिशत तक वृद्धि होने की संभावना है.

केंद्र सरकार का तोहफा: छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, दी 8741 करोड़  की सौगात - Centre Approved Four Important Multi-tracking Projects Of  Railways In Chhattisgarh - Amar Ujala ...

बड़े रेल प्रोजेक्ट से बदलेगी तस्वीर

प्रदेश में चल रही रेलवे योजनाओं में नई रेल लाइनें, ट्रैक दोहरीकरण, शत-प्रतिशत विद्युतीकरण, स्टेशन विस्तार और आधुनिक यात्री सुविधाएं शामिल हैं, इनके पूरा होने से दूर-दराज के क्षेत्रों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी और रोजगार व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.

रावघाट रेल परियोजना 90% पूरी

बस्तर क्षेत्र के लिए अहम रावघाट रेल परियोजना का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, इसके शुरू होने से जनजातीय इलाकों को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी.

सड़क ट्रैफिक और हादसों में आएगी कमी

पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ने से लोग निजी वाहनों और बसों की बजाय रेल यात्रा को प्राथमिकता देंगे, इससे सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है.

‘डबल इंजन’ सरकार का बड़ा तोहफा: सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निवेश को ‘डबल इंजन सरकार’ का बड़ा तोहफा बताया, उन्होंने कहा कि, नए ट्रैक, स्टेशन कायाकल्प और आधुनिक ट्रेनों से छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी रेलवे राज्यों में शामिल होगा.

अमृत स्टेशन योजना से बदलेगा स्टेशनों का स्वरूप

अमृत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों का 1,674 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकीकरण किया जा रहा है, डोंगरगढ़ और अंबिकापुर स्टेशन तैयार हो चुके हैं, राज्य में वंदे भारत, अमृत भारत एक्सप्रेस, कवच सुरक्षा प्रणाली और 100% विद्युतीकरण से रेल सफर पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है.

यह भी पढ़ें : CG News: महिला सेना पुलिस भर्ती रैली 2026: छत्तीसगढ़ की चयनित अभ्यर्थियों को सेना में शामिल होने का अवसर

Leave a Comment

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
क्या आप विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के काम-काज से खुश हैं?