CG News: महिला सेना पुलिस भर्ती रैली 2026: छत्तीसगढ़ की चयनित अभ्यर्थियों को सेना में शामिल होने का अवसर
CG News: भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर (मध्यप्रदेश) द्वारा महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है, यह रैली 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगी, इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों की चयनित महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी.
ऑनलाइन परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रवेश
इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत भारतीय सेना द्वारा 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित की गई थी, केवल वही महिला अभ्यर्थी इस भर्ती रैली में शामिल होंगी, जिन्होंने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, चयन परीक्षा परिणाम और निर्धारित योग्यता के आधार पर किया जा रहा है.
शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन
भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा, इसमें सफल उम्मीदवारों की चिकित्सकीय जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में कराई जाएगी, मेडिकल जांच में पूरी तरह फिट पाए जाने पर ही अंतिम चयन होगा.
जरूरी दस्तावेज़ लाना अनिवार्य
रैली में शामिल होने वाली महिला अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और आधार से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य है, एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं और पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजे गए हैं.
महिलाओं के लिए सम्मान और करियर का सुनहरा अवसर
महिला सेना पुलिस भर्ती रैली महिलाओं को अनुशासन, नेतृत्व और देशसेवा के क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है, यह केवल नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम है.
समय पर पहुंचने की अपील
भारतीय सेना के अधिकारियों ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि, वे निर्धारित समय पर रैली स्थल पर पहुंचें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ साथ लाएँ, अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए मौके पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.




