February 7, 2026 12:49 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13528/19)
Advertisement Carousel

CG News: दुर्ग जिले में धान खरीदी से किसानों को बड़ी राहत, खातों में पहुंचे 1000 करोड़ से अधिक

CG News: दुर्ग जिले में धान खरीदी से किसानों को बड़ी राहत, खातों में पहुंचे 1000 करोड़ से अधिक
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: दुर्ग जिले में धान खरीदी से किसानों को बड़ी राहत, खातों में पहुंचे 1000 करोड़ से अधिक

CG News: दुर्ग जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का यह सीजन किसानों के लिए बड़ी आर्थिक राहत लेकर आया है, इस बार धान बेचने के बाद किसानों के बैंक खातों में शुद्ध रूप से 1000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा हुई है, इतनी बड़ी रकम सीधे ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने से गांवों की अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिली है और आने वाले दिनों में स्थानीय बाजारों में रौनक बढ़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है.

एक लाख से ज्यादा किसानों ने बेचा धान

जिला सहकारी बैंक के अनुसार, इस खरीफ सीजन में दुर्ग जिले के 1 लाख 6 हजार 709 किसानों ने धान खरीदी केंद्रों में अपनी उपज बेची, कुल 55 लाख 78 हजार 892 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया, केंद्र सरकार द्वारा घोषित 2369 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को कुल 1322 करोड़ 42 लाख रुपये का भुगतान किया गया.

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से खरीदे रिकॉर्डतोड़ धान, 17.77 लाख लोगों के  खातों में पहुंचा 23448 करोड़ रुपये - India TV Hindi

लिंकिंग कटौती के बाद शुद्ध भुगतान

धान बिक्री की कुल राशि में से 321 करोड़ 64 लाख रुपये की कटौती लिंकिंग के तहत की गई, इसमें सहकारी समितियों से लिए गए कृषि ऋण और खरीफ सीजन के दौरान ली गई कृषि सामग्री की राशि शामिल है, कटौती के बाद किसानों के खातों में शुद्ध रूप से 1000 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि जमा हुई, जिससे किसानों को कर्ज से बड़ी राहत मिली है.

छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने धान खरीदी का लक्ष्य 8  लाख टन बढ़ाया | Agriculture| Kheti| Krishi| Farm| Farmer| Agriculture| News

सरना धान की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी

इस वर्ष जिले के किसानों की पहली पसंद सरना किस्म का धान रहा, कुल खरीदी गई धान की मात्रा में से 38 लाख 64 हजार क्विंटल सरना धान रहा, वहीं, मोटे धान की आवक 13 लाख 24 हजार क्विंटल और पतले धान की आवक 3 लाख 90 हजार क्विंटल दर्ज की गई.

स्थानीय बाजारों में दिखेगा असर

किसानों के खातों में पहुंची इस बड़ी राशि का सीधा असर अब स्थानीय बाजारों में दिखने की उम्मीद है, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, निर्माण सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े व्यापारियों को ग्रामीण इलाकों से मांग बढ़ने की संभावना है.

Cg:धान खरीदी पंजीयन की तिथि बढ़ी, अब 30 नवंबर तक किसान करा सकेंगे  रजिस्ट्रेशन; पोर्टल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध - Paddy Procurement Registration  Date Extended, Farmers Can ...

407 करोड़ रुपये का अब भी इंतजार

राज्य सरकार की घोषित दर के अनुसार कुल धान मूल्य 1729 करोड़ रुपये बनता है, लिंकिंग कटौती के बाद किसानों को 1407 करोड़ रुपये मिलना था, लेकिन अभी तक केवल 1000 करोड़ रुपये का ही भुगतान हुआ है, शेष 407 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जानी बाकी है.

कर्ज से मुक्ति और हाथ में नकद

धान बिक्री से किसानों को दोहरा फायदा मिला है, एक ओर पुराने कृषि ऋण की भरपाई हुई, तो दूसरी ओर बड़ी मात्रा में नकद राशि हाथ में आई, इससे किसान अगली फसल की तैयारी, बीज-खाद की खरीद और पारिवारिक जरूरतों के साथ छोटे निवेश भी कर पा रहे हैं.

अंतर राशि अब भी बकाया

किसानों को फिलहाल केवल केंद्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य का ही भुगतान मिला है, राज्य सरकार ने धान खरीदी के लिए 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर घोषित की थी, इस हिसाब से 731 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि अब भी किसानों को नहीं मिली है.

किसान संगठन ने उठाई मांग

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि, नियम के अनुसार केंद्र और राज्य सरकार की राशि एक साथ मिलनी थी, लेकिन राज्य सरकार पिछले ढाई महीने से अंतर की राशि रोके हुए है, यदि यह भुगतान एकमुश्त होता, तो किसानों को इसका कहीं अधिक लाभ मिलता.

यह भी पढ़ें : CG News: केंद्रीय बजट 2026 पर छत्तीसगढ़ के नेताओं की प्रतिक्रिया, स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट को  बताया ऐतिहासिक

Leave a Comment

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
क्या आप विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के काम-काज से खुश हैं?