CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर-कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नारायणपुर और कोंडागांव के बीच निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि, सड़क निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा किया जाए, उन्होंने कहा कि, निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.
बस्तर के विकास को नई गति
डबल इंजन सरकार के तहत बस्तर अंचल के विकास को तेजी से आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है, यह मार्ग कोंडागांव से शुरू होकर नारायणपुर, कुतुल होते हुए महाराष्ट्र सीमा के नेलांगुर तक जाता है, इसके बाद महाराष्ट्र में यह आलापल्ली तक पहुंचकर NH-353D से जुड़ता है, इस राजमार्ग के बनने से बस्तर क्षेत्र सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ जाएगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
छत्तीसगढ़ में 122 किमी हिस्सा निर्माणाधीन
NH-130D की कुल लंबाई लगभग 195 किलोमीटर है, जिसमें से लगभग 122 किलोमीटर छत्तीसगढ़ में आता है,
• कोंडागांव से नारायणपुर तक: ~50 किमी
• नारायणपुर से कुतुल: ~50 किमी
• कुतुल से नेलांगुर (महाराष्ट्र सीमा): ~21.5 किमी
सड़क के पूर्ण होने से बस्तर को महाराष्ट्र से सीधा, सुरक्षित और मजबूत संपर्क मिलेगा, साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी.
PM मोदी ने दी अनुमति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से इस परियोजना के अबूझमाड़ क्षेत्र में स्थित हिस्से के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस और निर्माण की अनुमति प्राप्त हुई, इससे इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण का मार्ग स्पष्ट हुआ.
यह सड़क विकास का मार्ग : CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि NH-130D केवल एक सड़क नहीं, बल्कि बस्तर अंचल की प्रगति का मार्ग है, यह परियोजना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करेगी और क्षेत्र में विश्वास, निवेश तथा आवागमन को नई दिशा देगी.
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी
इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद महेश कश्यप, लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.



