CG News: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अर्पित की पुष्पांजलि
CG News: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया.

गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक: मुख्यमंत्री
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा प्रदान की, उन्होंने सत्याग्रह के जरिए यह सिखाया कि, दृढ़ इच्छाशक्ति और नैतिक बल से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है.
प्रेरणा का शाश्वत स्रोत हैं गांधी जी
मुख्यमंत्री ने कहा कि, महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे.
मंत्रियों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं राम गर्ग भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी राष्ट्रपिता को नमन किया.



