CG News: नवा रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच 50 बिंदुओं पर चर्चा
CG News: नवा रायपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 17वीं बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, बैठक में सामाजिक-आर्थिक विकास, लंबित परियोजनाओं के समाधान, नीतिगत समन्वय और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 50 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई,
मुख्य सचिव विकास शील ने बैठक में कहा कि, चारों राज्यों एवं केंद्र सरकार के अधिकारियों के बीच निरंतर संवाद और अंतर्राज्यीय सहयोग से मध्य क्षेत्र के साझा हितों को प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाएगा.

अधिकारियों की भागीदारी
बैठक में शामिल प्रमुख अधिकारी,
• छत्तीसगढ़: मुख्य सचिव विकास शील
• मध्यप्रदेश: अपर मुख्य सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शामी
• उत्तरप्रदेश: अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा
• उत्तराखंड: प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुंधाशु
• केंद्र सरकार: अंतर्राज्यीय परिषद सचिवालय के सचिव आशीष श्रीवास्तव, अतिरिक्त सचिव श्रीमती शुभा ठाकुर, और अन्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी

चर्चा के प्रमुख विषय
बैठक में निम्नलिखित मंत्रालयों और विभागों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई,
• पंचायती राज, कानून और न्याय, गृह मंत्रालय
• महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
• ऊर्जा, आवास और शहरी विकास, ग्रामीण विकास
• रेल मंत्रालय, खान, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी
• पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल जीवन मिशन
• खाद्य सुरक्षा, शिक्षा एवं साक्षरता, वित्त सेवा
• पशुपालन, वाणिज्य, मछली पालन और सामाजिक न्याय
चारों राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज
बैठक में चारों राज्यों ने अपनी नवाचारी योजनाओं और प्रभावी प्रथाओं का प्रस्तुतीकरण किया,
• छत्तीसगढ़: वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0, ब्लॉक-चेन आधारित सुरक्षित भूमि अभिलेख और AI आधारित विद्या समीक्षा केंद्र (VSK),
• मध्यप्रदेश: ग्रामीण पर्यटन विकास, ऊर्जा बचत और नवीकरणीय ऊर्जा नीति-2025, पीएम श्री टूरिज्म हेली सर्विस,
• उत्तराखंड: किसान-से-आईटीबीपी आपूर्ति श्रृंखला योजना, डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (SARA),
• उत्तरप्रदेश: शहरी आवास सुधार योजनाएं, श्रम न्याय सेतु पोर्टल, सेवा मित्र नवाचार.
बैठक का मुख्य उद्देश्य
बैठक का मुख्य उद्देश्य चारों राज्यों और केंद्र सरकार के बीच बेहतर संवाद और साझा समस्याओं के समाधान को सुनिश्चित करना था, इस बैठक से मध्य क्षेत्रीय परिषद की आगामी मुख्य बैठक के एजेंडे को अंतिम रूप दिया गया और राज्य स्तरीय समन्वय एवं विकास परियोजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए ठोस निर्णय लिए गए.



