CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर में किया 351 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर के नारायणपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे और हाई स्कूल मैदान में आयोजित बस्तर पण्डुम के जिला स्तरीय कार्यक्रम में 351 करोड़ 49 लाख 45 हजार रुपये के 357 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया,
उन्होंने कहा कि, लाल आतंक समाप्ति की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है, जिससे विकास को गति मिली है, नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से बस्तर के 400 से अधिक गांवों में योजनाओं और गतिविधियों की पहुँच सुनिश्चित हुई.

निर्माण और सड़क कार्यों की घोषणा
मुख्यमंत्री ने 6 प्रमुख निर्माण कार्यों की घोषणा की, जिनकी कुल अनुमानित लागत 332 करोड़ रुपए है,
• नारायणपुर-ओरछा-आदेर-लंका-बेदरे-कुटरूमैमेड मार्ग (125 किमी) – 250 करोड़
• राजनांदगांव-बैलाडिला मार्ग सतह मजबूतीकरण (28 किमी) – 34 करोड़
• नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग सतह मजबूतीकरण (28 किमी) – 34.12 करोड़
• घुड़साल नाला उच्चस्तरीय सेतुमय पहुंच मार्ग निर्माण (80 मीटर) – 12.42 करोड़
• 10 वैकल्पिक प्राथमिक स्कूल भवन निर्माण – 1.06 करोड़
• एज्युकेशन हब, गरांजी में खेल मैदान निर्माण – 0.50 करोड़
इन मार्गों और निर्माण कार्यों से नारायणपुर जिले को बीजापुर, दंतेवाड़ा और महाराष्ट्र बॉर्डर से जोड़ा जाएगा और शिक्षा-सुविधाओं का विस्तार होगा.

आदिवासी संस्कृति और बस्तर पण्डुम
मुख्यमंत्री ने आदिवासी वेशभूषा, आभूषण और प्राचीन धरोहरों का अवलोकन किया और कहा कि, प्रदेश सरकार बस्तर पण्डुम का आयोजन कर आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित कर रही है,
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि, नयी पीढ़ी को जनजातीय संस्कृति और परंपरा से जोड़े रखना जरूरी है और बस्तर ओलंपिक जैसे कार्यक्रम युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद कर रहे हैं.
मुख्यधारा में लौटे 4 जोड़ों को आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने माओवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 4 जोड़ों को आशीर्वाद दिया और नव दम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं, इस दौरान ग्राम पोदावाड़ा, ऐनमेटा, कुर्सींग, तुषवाल, पूसालामा और डूंगा के जोड़े शामिल थे.
मंत्रियों और अधिकारियों का संदेश
• वन मंत्री केदार कश्यप: 31 मार्च 2026 तक देश से सशस्त्र माओवादी आतंक का पूर्ण अंत होगा; नारायणपुर भी शीघ्र नक्सल मुक्त होगा,
• राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा: मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में सतत विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है.




