CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों के साथ किया रात्रि भोज और सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाया
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर प्रवास के दौरान आईटीबीटी बटालियन परिसर में आईटीबीटी, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, बीएसएफ, डीआरजी और सीएएफ़ के जवानों और अधिकारियों से मुलाकात की, उन्होंने बस्तर में शांति और सुरक्षा स्थापना में जवानों के योगदान की सराहना की और उनका मनोबल बढ़ाया,
मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ रात्रि भोज किया और आत्मीय बातचीत के दौरान कहा कि, आपके अदम्य साहस और पराक्रम के कारण ही बस्तर में शांति और विकास का वातावरण बना है, उन्होंने राज्य सरकार की ओर से जवानों के कल्याण और सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासों का भरोसा दिलाया.

जवानों का अनुभव और मुख्यमंत्री का संवाद
जवानों ने अपनी भूतपूर्व अनुभव साझा किए और मुख्यमंत्री ने उनका उत्साहवर्धन किया, वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, अब बम और गोलियों की आवाज की जगह गांवों में स्कूलों की कक्षा और मांदर की थाप सुनाई दे रही है,
सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को स्मृति चिह्न भेंट किए, जबकि कार्यक्रम में पुलिस बैंड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं.
सुरक्षा और शांति में योगदान
नक्सल गतिविधियों को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा कैम्प स्थापित किए गए हैं और केंद्रीय तथा राज्य सुरक्षा बलों के दस्ते तैनात हैं, इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, बस्तर सांसद महेश कश्यप, लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे, आईजी सुंदरराज पी ने बस्तर संभाग में शांति स्थापित करने के लिए जवानों के योगदान की सराहना की.



