CG News: नारायणपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मावली मेला के संरक्षण और संवर्धन का किया वचन
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर के ऐतिहासिक मावली मेला के संरक्षण और संवर्धन के लिए शासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया, अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने विश्राम भवन में जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से चर्चा की और मेला की पारंपरिक परंपराओं के निर्वहन को प्राथमिकता बताया,
मुख्यमंत्री ने कहा कि, मावली मेला जिले की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, शासन इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगा.
नक्सलवाद उन्मूलन और विकास का संकल्प
मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के संकल्प को दोहराया और बताया कि, सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के कारण नक्सलवाद अब अंतिम चरण में है, उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार द्वारा बस्तर संभाग के सात जिलों के सर्वांगीण विकास के लिए 2030 तक लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे,
इस विकास में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास और अधोसंरचना को प्राथमिकता दी जाएगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि, विकास और सुरक्षा दोनों को समान रूप से आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं.
पर्यटन, लघु उद्योग और वन संरक्षण
मुख्यमंत्री ने बस्तर संभाग में पर्यटन और लघु उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन देने की घोषणा की, उन्होंने कहा कि, ग्रामीण होम-स्टे को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त कमरे निर्माण में सहायता दी जाएगी, जिला का लगभग 44 प्रतिशत भू-भाग वनाच्छादित है और पिछले वर्ष किए गए वृक्षारोपण से प्रदेश में वनों का रकबा बढ़ा है.
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि
इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, बस्तर सांसद महेश कश्यप, लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम सहित कई जनप्रतिनिधि और समाज प्रमुख उपस्थित थे.




