CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): बलौदाबाजार-भाटापारा ने छत्तीसगढ़ में पहला स्थान हासिल किया
CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य ग्रामीण बेघर नागरिकों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है, इस योजना में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने वर्ष 2025-26 के लक्ष्य को प्राप्त कर छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया, कलेक्टर के मार्गदर्शन और जिला पंचायत के सीईओ के नेतृत्व में न केवल आवास स्वीकृत किए गए, बल्कि धरातल पर निर्माण कार्य भी तेजी से शुरू हुआ.

प्रगति के आंकड़े: सफलता की कहानी
जिले में इस योजना के तहत अब तक मिली प्रमुख उपलब्धियां,
• 26,843 आवास स्वीकृत
• 24,313 आवासों में पहली किश्त का हस्तांतरण
• 20,480 आवासों पर निर्माण कार्य शुरू
• 15,120 आवास प्लिंथ स्तर तक पूर्ण
यह प्लिंथ स्तर तक पूर्ण आवासों की संख्या राज्य में सबसे अधिक है.
PM जनमन योजना में भी जिले ने दिखाई मजबूती
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने PM जनमन योजना के तहत 25 पात्र हितग्राहियों के आवास पूर्ण किए, यह दिखाता है कि, जिला प्रशासन समयबद्ध और परिणामोन्मुखी कार्य सुनिश्चित कर रहा है.
जल संचयन में देश में दूसरा स्थान
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण आवासों में 15,260 रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना बनाई गई, इस उपलब्धि के कारण जिले को जल संचयन में देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, ग्रामीण हितग्राहियों का इसमें विशेष योगदान रहा.
विकास और रोजगार के नए अवसर
इन उपलब्धियों से हजारों ग्रामीणों का पक्का घर का सपना साकार हो रहा है, साथ ही, आवास निर्माण से स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है.




