CG News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया गहरा शोक
CG News: महाराष्ट्र के बारामती में हुई विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है, मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया.
जनसेवा को समर्पित रहा जीवन
मुख्यमंत्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि, अजित पवार का संपूर्ण जीवन किसानों के कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा, उन्होंने सार्वजनिक जीवन में रहते हुए हमेशा आम जनता के हितों को प्राथमिकता दी.
राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति
मुख्यमंत्री ने कहा कि, अजित पवार का असमय निधन न केवल उनके परिवार और समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है, उनका योगदान लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा.
दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्घटना में दिवंगत सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि वे सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.




