CG News: प्रदेश में शिक्षक भर्ती 5000 शिक्षक भर्ती की तैयारी, फरवरी में आ सकता है विज्ञापन
CG News: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 4708 पदों पर शिक्षक भर्ती का रोस्टर तैयार कर लिया गया है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 5000 पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद अब 292 अतिरिक्त पद जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, शिक्षा विभाग इन पदों को शामिल करते हुए नया रोस्टर तैयार कर रहा है.
फरवरी में जारी होगा विज्ञापन
रोस्टर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भर्ती की आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी, शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, फरवरी माह में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किए जाने की संभावना है, इससे पहले जुलाई में 5000 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी, बाद में व्याख्याता कंप्यूटर के 146 और योग के 146 पद घटाकर भर्ती को 4708 पदों तक सीमित किया गया था, इनमें सहायक शिक्षक, विज्ञान प्रयोगशाला सहायक, शिक्षक, व्याख्याता और पीटीआई के पद शामिल हैं, इसी आधार पर व्यापमं को भर्ती प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब संशोधित किया जा रहा है.
परीक्षा में हो सकती है देरी
हालांकि, भर्ती परीक्षा के आयोजन में देरी की आशंका जताई जा रही है, व्यापमं के वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार फरवरी से मई तक पहले से कई परीक्षाएं तय हैं, फिलहाल अक्टूबर की 11 और 25 तारीख तथा नवंबर की 29 तारीख ही खाली हैं, व्यापमं ने स्पष्ट किया है कि, परीक्षाएं तय कैलेंडर के अनुसार ही होंगी। ऐसे में शिक्षक भर्ती परीक्षा अक्टूबर या नवंबर में आयोजित हो सकती है.
बस्तर और सरगुजा में सबसे ज्यादा वैकेंसी
लोक शिक्षण संचालनालय से मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर और सरगुजा संभाग में सबसे अधिक शिक्षक पद रिक्त हैं, 4708 पदों में 2000 पद सहायक शिक्षक, 1500 शिक्षक, 854 व्याख्याता, 200 विज्ञान प्रयोगशाला सहायक और 154 पीटीआई के हैं.




