CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बस्तर दौरा, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 7 फरवरी को बस्तर संभाग मुख्यालय, जगदलपुर के प्रवास पर रहेंगी, इस दौरान वे ‘बस्तर पंडुम’ के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करेंगी, यह दौरा सांस्कृतिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मुख्य सचिव ने ली उच्चस्तरीय बैठक
राष्ट्रपति ने दौरे की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक हाई-प्रोफाइल बैठक की, इस बैठक में राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की हर छोटी-बड़ी तैयारी की विस्तृत समीक्षा की गई.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जमीनी हकीकत का जायजा
मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बस्तर कलेक्टर से सीधा संवाद किया, उन्होंने जगदलपुर में कार्यक्रम स्थल की तैयारियों, मंच व्यवस्था और अन्य लॉजिस्टिक्स की जानकारी ली, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि, सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे कर लिए जाएं.
चाक-चौबंद सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर जोर
बैठक में राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई, मुख्य निर्देश निम्नलिखित हैं,
• कड़ी सुरक्षा: सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो,
• यातायात प्रबंधन: आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार,
• सुविधाएं: चिकित्सा, आवास और प्रोटोकॉल के मानकों का सख्ती से पालन.
रायपुर से जगदलपुर तक अलर्ट मोड
तैयारियां सिर्फ बस्तर तक सीमित नहीं हैं, रायपुर कलेक्टर को भी राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, संभाग और जिला स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.
बैठक में मौजूद रहे प्रमुख चेहरे
इस महत्वपूर्ण बैठक में शासन के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए, जिनमें,
• डॉ. रोहित यादव (सचिव, जनसंपर्क एवं संस्कृति)
• अविनाश चंपावत (सचिव, सामान्य प्रशासन)
• नेहा चंपावत (गृह सचिव)
• डॉ. कमलप्रीत सिंह (पीडब्ल्यूडी सचिव) और अन्य विभागों के प्रमुख.




