CG News: छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अफसरों के वीरता को मिला सम्मान, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे राष्ट्रपति पदकों का वितरण
CG News: स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक जेल हिमांशु गुप्ता सहित पुलिस विभाग के 25 अफसरों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है, यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवा, समर्पण और साहस का प्रतीक है.
26 जनवरी 2026 को मिलेगा राष्ट्रपति पदक
इन सभी चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को 26 जनवरी 2026 को रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा, इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका द्वारा राष्ट्रपति पदक प्रदान किए जाएंगे.
विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए सम्मान
केंद्रीय गृह विभाग के अनुसार,डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जाएगा, वहीं सराहनीय सेवाओं के लिए कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और बल के सदस्यों का चयन किया गया है.
सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अधिकारी
सराहनीय सेवाओं के लिए जिन अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा, उनमें प्रमुख रूप से
• आईजी ध्रुव गुप्ता (अअवि, पीएचक्यू)
• डीआईजी प्रशांत ठाकुर, एसएसपी सूरजपुर
• सेनानी, 19वीं वाहिनी छसबल जगदलपुर श्वेता राजमणी
• पुलिस अधीक्षक, जिला कोरिया रवि कुमार कुर्रे
• निरीक्षक/स्टेनो पीएचक्यू कौशिल्या भट्ट
• समनि (गुप्तवार्ता) पीएचक्यू रोहित कुमार झा
• निरीक्षक, विशेष शाखा पीएचक्यू कमलेश कुमार मिश्रा
• प्लाटून कमांडर, 13वीं वाहिनी छसबल कोरबा डाल सिंह नामदेव
• कंपनी कमांडर, 15वीं वाहिनी छसबल बीजापुर दिलीप कुमार सिन्हा
• एपीसी, प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई सुशील कुमार बरूआ
शामिल हैं.
सुकमा और दंतेवाड़ा के जवान चयनित
नक्सल प्रभावित इलाकों में अदम्य साहस का परिचय देने वाले 14 अधिकारी और कर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक प्रदान किया जाएगा, इनमें सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के अधिकारी-कर्मी शामिल हैं.
शहीद जवानों को भी वीरता सम्मान
सुकमा जिले के तीन शहीद पुलिसकर्मियों, रामूराम नाग (एएसआई), कुंजाम जोगा और वंजाम भीमा (आरक्षक) को मरणोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा,
वीरता पदक के लिए चयनित अधिकारियों और कर्मियों में,
• सुनील शर्मा, पुलिस अधीक्षक, सुकमा
• उपनिरीक्षक संदीप कुमार माडिले
• आरक्षक मड़कम पाण्डू, मड़कम हड़मा, मड़कम देवा, बारसे हुंगाए
• सहायक आरक्षक रोशन गुप्ता, सूरज कुमार मरकाम
• आरक्षक माड़वी सन्नू, दंतेवाड़ा
• कंपनी कमांडर, 17वीं वाहिनी छसबल क्रोड़ सिंह
• पुरुषोत्तम देवांगन, आरक्षक 941, दंतेवाड़ा शामिल हैं.
छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व का क्षण
यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा की भावना को दर्शाता है, राष्ट्रपति पुलिस पदक राज्य के पुलिस बल के मनोबल को और मजबूत करेगा.




