CG News: दिल्ली दौरे के बाद रायपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, कांग्रेस पर साधा निशाना
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार देर शाम दो दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटकर रायपुर पहुंचे, यह दौरा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के सिलसिले में था, मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और कैबिनेट मंत्री भी इस दौरे में शामिल रहे.
![]()
संगठनात्मक चुनाव में CM साय की सहभागिता
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के संगठनात्मक चुनावों में भाग लिया, इस दौरान नितिन नबीन के निर्विरोध रूप से भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं.
BJP में लोकतांत्रिक परंपरा: CM साय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जहां संगठन महापर्व के तहत लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया से चुनाव कराए जाते हैं, उन्होंने कहा कि, स्थानीय समिति से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सभी चुनाव नियमों के अनुसार संपन्न होते हैं.

नितिन नबीन के अनुभव का मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि, नितिन नबीन छत्तीसगढ़ को भली-भांति जानते हैं, प्रभारी रहते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी ने राज्य में उल्लेखनीय चुनावी सफलता हासिल की, मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि, उनके अनुभव और नेतृत्व से छत्तीसगढ़ को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा.
कांग्रेस पर CM साय का पलटवार
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के आरोपों पर भी तीखा पलटवार किया, उन्होंने कहा कि, परिवारवाद अगर कहीं है तो वह कांग्रेस में है, जबकि भाजपा में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होते हैं और समय-समय पर दायित्व बदले जाते हैं.
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की प्रतिक्रिया
नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, उन्होंने उनके साथ लंबे समय तक कार्य किया है, उनके अनुसार नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन नए आयामों पर कार्य करेगा और नए प्रतिमान स्थापित करेगा.
प्रधानमंत्री मोदी के कथन का उल्लेख
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन का हवाला देते हुए कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके मार्गदर्शन में एकजुट होकर काम करते हैं, भाजपा नेतृत्व में हुए इस संगठनात्मक परिवर्तन को लेकर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है, पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा.




