CG News: मुख्यमंत्री साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की भेंट
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और जनहित में निष्पक्ष पत्रकारिता की अपेक्षा जताई।
मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात
राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को निर्वाचन में मिली सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लोकतंत्र में मीडिया की अहम भूमिका
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रायपुर प्रेस क्लब जनहित से जुड़े मुद्दों को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ समाज के सामने लाने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से सकारात्मक एवं तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से जनविश्वास को मजबूत करने का आह्वान किया।
वरिष्ठ जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा सहित रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष श्री दिलीप कुमार साहू, महासचिव श्री गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश यदु, संयुक्त सचिव श्रीमती निवेदिता साहू एवं श्री भूपेश जांगड़े उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।




