CG News: राज्य स्तरीय जनजातीय जीवनशैली चित्रकला प्रतियोगिता, 20-21 फरवरी, नवा रायपुर में आयोजन
CG News: छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग एवं आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा राज्य स्तरीय जनजातीय जीवनशैली चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, यह प्रतियोगिता नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में 20 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी, प्रतियोगिता का समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.
प्रतिभागियों की संख्या और चयन
प्रतियोगिता में प्रदेशभर से अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रथम 150 पंजीकृत प्रतिभागी शामिल होंगे, प्रतिभागियों का चयन पंजीकरण के आधार पर किया जाएगा और केवल वास्तविक प्रतिभागी ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे.
आयु वर्ग और चित्रकला का माध्यम
प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग होंगे,
• 18 से 30 वर्ष
• 30 वर्ष से अधिक
प्रतियोगिता केनवास (Canvas) पर आधारित होगी, प्रतिभागियों को 20 फरवरी सुबह 10:30 बजे से 21 फरवरी शाम 4:00 बजे तक चित्रकला करने का समय मिलेगा.
आवश्यक सामग्री और उपलब्धता
प्रतिभागियों को केनवास का आकार 24”x30” निर्धारित किया गया है,
संस्थान द्वारा निम्न सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी,
• पेंसिल
• इरेजर
• शार्पनर
• पैलेट
• नैपकिन
• डिस्पोजल ग्लास
• रंग (Colors)
• केनवास
• स्टैंड (ईज़ल)
प्रतिभागी अपनी सुविधा अनुसार एक्रिलिक कलर / ऑयल पेस्टल आदि चुन सकते हैं, ब्रश व अन्य पेंटिंग सामग्री प्रतिभागी स्वयं लाएँगे.
पुरस्कार राशि और मानदेय
प्रत्येक आयु वर्ग से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे,
18-30 वर्ष आयु वर्ग
• प्रथम: ₹20,000
• द्वितीय: ₹15,000
• तृतीय: ₹10,000
30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
• प्रथम: ₹20,000
• द्वितीय: ₹15,000
• तृतीय: ₹10,000
इसके अतिरिक्त, दोनों आयु वर्ग के 10-10 प्रतिभागियों को ₹2,000 के सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे, प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.
न्यायिक निर्णय और निर्णायक मंडल
पुरस्कार चयन निर्णायक मंडल द्वारा अंक पद्धति से किया जाएगा, निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य माना जाएगा.
निर्णायक मंडल में कुल 4 सदस्य होंगे,
• 3 सदस्य (कमश उत्तर/दक्षिण/मध्य आदिवासी क्षेत्र)
• 1 सदस्य (इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़)
सभी सदस्य जनजाति समुदाय से होंगे.
पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेज
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इच्छुक चित्रकार 31 जनवरी 2026 तक Google Sheet के माध्यम से पंजीकरण करें,
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज,
• 02 पासपोर्ट साइज कलर फोटो
• जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रति
• आधार/पहचान पत्र की छायाप्रति
• जन्मतिथि सत्यापन हेतु शैक्षणिक रिकॉर्ड/जन्म प्रमाणपत्र की छायाप्रति
केनवास के पीछे नाम, पिता का नाम, ग्राम, विकासखण्ड, जिला, पूर्ण पता और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य है.
भोजन, आवास और यात्रा भत्ता
प्रतियोगिता स्थल पर सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन संस्थान द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा, रायपुर शहर के बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए आवास की व्यवस्था भी की जाएगी, साथ ही शासन द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार यात्रा भत्ता भी प्रदान किया जाएगा.
चित्रकला का उपयोग और घोषणा-पत्र
प्रतियोगिता में बनायी गई चित्रकला का उपयोग आदिम जाति विकास विभाग द्वारा किसी भी रूप में किया जा सकता है, इस हेतु प्रतिभागियों को लिखित घोषणा-पत्र देना अनिवार्य होगा.
पंजीकरण लिंक और संपर्क
इच्छुक प्रतिभागी इस लिंक से पंजीकरण कर सकते हैं,
https://tinyurl.com/Painting-Panjiyan-Form
अधिक जानकारी हेतु संपर्क:
श्रीमती रमा उइके – 93016-55487
सुश्री पार्वती जगत – 78059-82502



