CG News: शिव महापुराण कथा में बोले सीएम साय, सनातन से समाज को दिशा
शिव महापुराण कथा में मुख्यमंत्री का संदेश
रायगढ़ जिले के बरगढ़ खोला अंचल स्थित ग्राम खम्हार में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है।

हिराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में आयोजन
यह धार्मिक आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताश्री हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और बाल कथा व्यास कृष्णा दुबे महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम की वनवास भूमि रही है। माता शबरी की भक्ति और उनके जूठे बेरों की महिमा आज भी जन-जन में जीवित है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल से बने प्रसाद का अर्पण राज्य के लिए गौरव का विषय है।
तीर्थ दर्शन योजनाओं से श्रद्धालुओं को लाभ
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि रामलला दर्शन योजना के तहत दो वर्षों में 40 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से 5 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए हैं। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े: CG News: मुंगेली में धान मिलों पर बड़ी कार्रवाई, 12 हजार क्विंटल से अधिक जब्त




