CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि, पगड़ी रस्म में शामिल हुए
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के खम्हारडीह (ऐश्वर्या विंड मिल) स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के निवास पहुंचकर स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल की पगड़ी रस्म और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए, मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को गहरी संवेदना व्यक्त की.
मुख्यमंत्री साय का भावुक संदेश
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि, स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्ति थे, उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है, मुख्यमंत्री ने परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल बनाए रखने की कामना की.
राज्य के कई वरिष्ठ नेता भी हुए शामिल
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक राजेश मूणत, विधायक सम्पत अग्रवाल, छगन मुंदड़ा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.



