CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन से पेयजल व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव, हर ग्रामीण परिवार तक शुद्ध पेयजल
CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था में व्यापक और ऐतिहासिक परिवर्तन आया है, डिप्टी सीएम अरुण साव ने नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि, मिशन के तहत अब तक 40,87,027 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं, जिससे 32 लाख से अधिक घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है.
अब तक 40 लाख से ऊपर नल कनेक्शन
मिशन लागू होने से पहले प्रदेश में केवल 3,19,741 घरेलू नल कनेक्शन थे, वर्तमान सरकार के दो वर्षों में यह संख्या तेजी से बढ़कर 40 लाख से ऊपर पहुंच गई है, जो जल जीवन मिशन की सफलता को दर्शाता है.

सुरक्षित, शुद्ध और सतत पेयजल
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य सरकार का लक्ष्य है कि, प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित, शुद्ध एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराया जाए, छत्तीसगढ़ को शीघ्र ही ‘हर घर जल’ राज्य के रूप में स्थापित किया जाएगा.
6,572 ग्रामों में पूर्ण कनेक्शन
वर्तमान में 6,572 ग्रामों में 100% घरेलू नल कनेक्शन पूर्ण हो चुके हैं, इसके अलावा 5,564 ग्रामों को ‘हर घर जल ग्राम’ घोषित किया गया है, जिनमें से 4,544 ग्रामों को प्रमाणित भी किया जा चुका है.

हर घर जल ग्राम की संख्या में तेजी
विगत दो वर्षों में हर घर सर्टिफाइड ग्रामों की संख्या में 750% वृद्धि हुई है, जो मिशन की गति और गुणवत्ता को दर्शाता है, अब तक 5,088 ग्राम पंचायतों को जलापूर्ति व्यवस्थाओं का हस्तांतरण किया जा चुका है, जिससे स्थानीय स्तर पर जल प्रबंधन और निगरानी मजबूत हुई है.
हैंडपंप और योजनाओं का आंकड़ा
जल जीवन मिशन से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में 3,08,287 हैंडपंप, 4,440 नलजल योजनाएं और 2,132 स्थल जल प्रदाय योजनाएं संचालित थीं, वर्तमान में 70 समूह जल प्रदाय योजनाएं प्रगति पर हैं, जिनसे 3,208 ग्राम लाभान्वित हो रहे हैं और 9,85,000 से अधिक घरेलू नल कनेक्शन जुड़े हैं.

77 जल परीक्षण प्रयोगशालाएं
राज्य में 77 जल परीक्षण प्रयोगशालाएं संचालित हैं, जिनमें 47 एनएबीएल मान्यता प्राप्त हैं, जल से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-233-0008 भी प्रभावी रूप से संचालित है.
दोषपूर्ण कार्यों पर सख्त कार्रवाई
उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है,
बीते दो वर्षों में दोषपूर्ण कार्यों के कारण 28.38 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड, 629 अनुबंध निरस्त, और 11 फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया, साथ ही दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई.
8 लाख से अधिक कनेक्शन शेष
सरकार की प्राथमिकता है,
• लगभग 8 लाख घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) का निर्माण
• 21,000 से अधिक अधूरी योजनाओं को पूरा करना
• 24,000 से अधिक योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करना
• सभी प्रगतिरत समूह जल प्रदाय योजनाओं को समय पर पूरा करना
403 नए पद, 213 नियुक्ति
बीते दो वर्षों में विभाग में 403 रिक्त पदों का सृजन, 213 पदों पर नियुक्ति, 103 कर्मचारियों को पदोन्नति और 877 कर्मचारियों को समयमान/वेतनमान का लाभ दिया गया है.




