March 1, 2026 10:43 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13528/20)
Advertisement Carousel

CG News: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में रायपुर की बड़ी उपलब्धि, वर्चुअल नेट मीटरिंग से 20 परिवारों को सस्ती बिजली

CG News: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में रायपुर की बड़ी उपलब्धि, वर्चुअल नेट मीटरिंग से 20 परिवारों को सस्ती बिजली
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में रायपुर की बड़ी उपलब्धि, वर्चुअल नेट मीटरिंग से 20 परिवारों को सस्ती बिजली

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ने देशभर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक नई मिसाल कायम की है, रायपुर की पार्थिवी पैसिफिक रिहायशी सोसायटी में वर्चुअल नेट मीटरिंग (VNM) सिस्टम का सफल संचालन शुरू होने के साथ ही शहर देश का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां इस तकनीक को अपार्टमेंट स्तर पर लागू किया गया है, इस पहल से सोसायटी में रहने वाले 20 परिवारों को बिजली बिल में बड़ी राहत मिलने लगी है.

एक सोलर प्लांट से कई फ्लैटों को लाभ

वर्चुअल नेट मीटरिंग की यह व्यवस्था खासतौर पर उन लोगों के लिए लाभकारी साबित हो रही है, जो बहुमंजिला इमारतों या अपार्टमेंट्स में रहते हैं और जिनके पास छत पर अलग-अलग सोलर पैनल लगाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होती, VNM सिस्टम के जरिए एक ही सोलर प्लांट से कई फ्लैटों को बिजली का लाभ दिया जा रहा है, जिससे सभी परिवारों का बिजली खर्च उल्लेखनीय रूप से कम हुआ है.

Virtual Net Metering India : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में रायपुर बना देश  का पहला उदाहरण

प्रदेशभर में लागू होगा रायपुर मॉडल

पार्थिवी पैसिफिक सोसायटी में वर्चुअल नेट मीटरिंग की सफलता को देखते हुए छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी ने इस मॉडल को प्रदेश के अन्य शहरों और क्षेत्रों में भी लागू करने की पहल शुरू कर दी है, इससे आने वाले समय में हजारों शहरी उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से सस्ती और स्वच्छ बिजली का लाभ मिल सकेगा.

नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस परियोजना को छत्तीसगढ़ में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया, उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ और हरित भारत के विजन से जुड़कर अब राज्य के अधिक से अधिक नागरिक सौर ऊर्जा का लाभ उठा सकेंगे.

छत्तीसगढ़ - बेमेतरा | Didi News | didinews.co.in | Hindi News in  Chhattisgarh

कैपेक्स मॉडल पर लगा सोलर प्लांट

पार्थिवी पैसिफिक सोसायटी में स्थापित यह सोलर प्रोजेक्ट कैपेक्स मॉडल पर आधारित है, इसमें 20 परिवारों ने मिलकर सोलर प्लांट में निवेश किया है और यह प्लांट पूरी तरह उन्हीं की संपत्ति है, पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 24 लाख रुपये आई है.

केंद्र सरकार से 78 हजार रूपए की सब्सिडी

प्रत्येक परिवार ने करीब 1.20 लाख रुपये का निवेश किया, जिसमें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिली है, इसके अलावा, छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना को और आकर्षक बनाते हुए 30 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ और कम हुआ है.

सालाना 6.30 लाख रुपये की बचत

सोलर सिस्टम लगने के बाद इसका सीधा फायदा बिजली बिल में दिखाई देने लगा है, इस प्रोजेक्ट से सभी फ्लैटों को मिलाकर सालाना लगभग 6 लाख 30 हजार रुपये की बचत होने का अनुमान है, यानी प्रत्येक परिवार को हर साल करीब 31,500 रुपये की बचत होगी, इसके तहत हर परिवार को लगभग 300 यूनिट तक बिजली का मासिक क्रेडिट मिल रहा है, जिससे बिजली बिल में अच्छी-खासी कमी आई है और उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है.

शहरी उपभोक्ताओं के लिए गेम-चेंजर

छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने वर्चुअल नेट मीटरिंग को शहरी उपभोक्ताओं के लिए गेम-चेंजर बताया, उन्होंने कहा कि, यह मॉडल साझा रूप से सौर ऊर्जा का लाभ देता है, बिजली खर्च घटाता है और राज्य में स्वच्छ ऊर्जा को तेजी से अपनाने में मदद करता है.

वर्चुअल नेट मीटरिंग सिस्टम क्या है?

वर्चुअल नेट मीटरिंग के तहत, यदि किसी अपार्टमेंट परिसर में उदाहरण के तौर पर 200 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया जाता है, तो उससे उत्पन्न बिजली एक कंबाइंड (एक्सपोर्ट) मीटर के जरिए ग्रिड में जाती है, इसके बाद, हर फ्लैट की तय हिस्सेदारी के अनुसार बिजली की यूनिट्स उनके-अपने मीटर में क्रेडिट कर दी जाती हैं, इससे सभी परिवारों को समान रूप से सोलर ऊर्जा का लाभ मिलता है.

यह भी पढ़ें : CG News: मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 का भव्य समापन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विकास की बड़ी घोषणाएं

Leave a Comment

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
क्या आप विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के काम-काज से खुश हैं?