March 14, 2026 2:56 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13528/20)
Advertisement Carousel

CG News: रायपुर का मेगा ब्लू प्रिंट तैयार, 15 साल में बदलेगी राजधानी की तस्वीर

CG News: रायपुर का मेगा ब्लू प्रिंट तैयार, 15 साल में बदलेगी राजधानी की तस्वीर
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: रायपुर का मेगा ब्लू प्रिंट तैयार, 15 साल में बदलेगी राजधानी की तस्वीर

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और जन-केंद्रित शहर के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने एक व्यापक ब्लू प्रिंट तैयार किया है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में बनाई गई इस योजना में वर्ष 2040 तक की शहरी जरूरतों और जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखते हुए 12,692 करोड़ रुपये की समन्वित विकास कार्ययोजना शामिल है.

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुआ विस्तृत प्रस्तुतीकरण

मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में राजधानी रायपुर के समग्र विकास ब्लू प्रिंट का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया, बैठक में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, जल संसाधन विभाग, बिजली कंपनी, हाउसिंग बोर्ड और रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

छत्तीसगढ़ की राजधानी, रायपुर: एक भावनात्मक अनुभव | Capital of Chhattisgarh

बारिश और जलभराव से मिलेगी स्थायी राहत

रायपुर में हर वर्ष बरसात के दौरान जलभराव और नालियों के ओवरफ्लो की समस्या को खत्म करने के लिए 1500 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम विकसित किया जाएगा, इस वैज्ञानिक ड्रेनेज नेटवर्क से आने वाले कई दशकों तक जल निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है.

ड्रेनेज सिस्टम का होगा फुल ड्राइंग प्लान

इस अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम का पूरा ड्राइंग और डिजाइन दस्तावेज तैयार किया जाएगा, ताकि भविष्य में प्रशासनिक या अधिकारियों के बदलाव के बावजूद ड्रेनेज नेटवर्क की जानकारी सुरक्षित और स्पष्ट बनी रहे.

Chhattisgarh State Foundation Day Raipur city is changing into smart city

पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

राजधानी की बढ़ती आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डूंडा में 130 करोड़ रुपये की लागत से 100 से 150 एमएलडी क्षमता का आधुनिक फिल्टर प्लांट स्थापित किया जाएगा, इससे अगले 14–15 वर्षों तक रायपुरवासियों को शुद्ध और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा.

सड़क, परिवहन और व्यापारिक विकास पर फोकस

रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था और व्यावसायिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं,
• पंडरी बस स्टैंड में 250 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स
• एक्सप्रेस वे (टेमरी) से वीआईपी रोड तक 156 करोड़ रुपये की फोरलेन सड़क
• संग–उरकुरा रोड के निर्माण पर 186 करोड़ रुपये का निवेश
इन योजनाओं से ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

अंडरग्राउंड केबलिंग और खारुन रिवर फ्रंट

शहर की बिजली व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए 450 करोड़ रुपये की लागत से पूरे रायपुर में अंडरग्राउंड केबलिंग की जाएगी, वहीं, रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) द्वारा 131 करोड़ रुपये की लागत से खारुन रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा, जिससे शहर को सौंदर्य और पर्यटन की नई पहचान मिलेगी.

कई विभाग मिलकर करेंगे विकास कार्य

इस समग्र योजना के अंतर्गत अगले 15 वर्षों में 12,691.96 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम किया जाएगा, इसमें नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, बिजली कंपनी, हाउसिंग बोर्ड और RDA की संयुक्त भागीदारी रहेगी.

मेट्रो सिटी की तर्ज पर होगा रायपुर का विकास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में स्पष्ट किया कि, रायपुर का विकास मेट्रो सिटी मॉडल पर किया जाएगा, कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल, बिजली और संचार सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

फंड की नहीं होगी कोई कमी

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय निकायों को अधोसंरचना विकास के लिए पहले की तुलना में ढाई गुना अधिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, उन्होंने स्पष्ट किया कि, रायपुर के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.

भविष्य के लिए तैयार राजधानी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, तेजी से बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए यह योजनाएं समय की आवश्यकता हैं, इनके माध्यम से रायपुर को एक आधुनिक, सुविधाजनक और भविष्य-उन्मुख राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: बालोद के गांव से निकली तस्वीर बनी राष्ट्रीय पहचान, वीबीजी राम जी योजना को मिला देशव्यापी समर्थन

Leave a Comment

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
क्या आप विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के काम-काज से खुश हैं?