CG News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदली जिंदगी, उपभोक्ता से ऊर्जादाता बने राम नारायण
CG News: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को बढ़ते बिजली बिल से राहत देने के साथ-साथ स्वच्छ और हरित ऊर्जा से जोड़ रही है, यह योजना लोगों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें बिजली उपभोग के साथ-साथ ऊर्जा उत्पादन में भी सहभागी बना रही है.
राम नारायण की सफलता की कहानी
अंबिकापुर नगर के भिट्ठी कला निवासी राम नारायण गुप्ता ने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित कराया, महज एक महीने के भीतर उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया, पहले जहां अधिक खपत के कारण हर माह भारी बिजली बिल आता था, वहीं अब सौर ऊर्जा से उन्हें बड़ी राहत मिली है.

सब्सिडी से आसान हुआ सोलर पैनल लगाना
राम नारायण गुप्ता ने बताया कि, योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने इसका लाभ लेने का निर्णय लिया, पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कुल 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है, इस सब्सिडी से सोलर पैनल की प्रारंभिक लागत में उल्लेखनीय कमी आई, जिससे यह योजना आम नागरिकों के लिए किफायती बन गई है.
बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता
उन्होंने बताया कि, सोलर पैनल से उत्पन्न बिजली पहले घरेलू जरूरतों में उपयोग होती है, इसके बाद बची हुई बिजली ग्रिड के माध्यम से विद्युत विभाग को भेजी जाती है, इस संबंध में विभाग के साथ किए गए एग्रीमेंट के अनुसार, अतिरिक्त बिजली का भुगतान वित्तीय वर्ष के अंत में उपभोक्ता को किया जाता है.
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम
राम नारायण ने कहा कि, यह योजना केवल आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, सौर ऊर्जा से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिल रहा है और जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम हो रही है.
सरकार के प्रति आभार
राम नारायण गुप्ता ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जनहितकारी बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया, उन्होंने अन्य नागरिकों से भी अपील की कि, वे इस योजना से जुड़कर अपने बिजली बिल को कम करें और स्वच्छ, सतत ऊर्जा अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें.



