CG News: बालोद में युवा संसद की गूंज, नेशनल जंबूरी का तीसरा दिन बना यादगार
CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आयोजित प्रथम नेशनल जंबूरी के तीसरे दिन, युवा संसद कार्यक्रम ने सभी का ध्यान खींचा, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया, इस अवसर पर विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे.
‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर युवा बहस
देश और विदेश से आए रोवर–रेंजर युवाओं ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीर बहस की, उन्होंने प्रश्नकाल, विधेयक प्रस्तुति और संसदीय बहस की पूरी प्रक्रिया आत्मसात की.
“देश की एकता का खूबसूरत गुलदस्ता हैं युवा”
डॉ. रमन सिंह ने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि, विभिन्न राज्यों से आए ये युवा भारत की एकता का जीवंत उदाहरण हैं, उन्होंने कहा कि, टेंट में रहकर अनुशासन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से युवा शक्ति और मजबूत हो रही है.
![]()
हास्य और लोकतंत्र का संदेश
विधानसभा अध्यक्ष ने मुस्कुराते हुए कहा कि, सड़क राजनीति में बहिष्कार होता है, लेकिन यहाँ युवाओं ने सकारात्मक चर्चा की, उन्होंने कहा कि, बच्चों को सचिवालय के अधिकारियों की भूमिका निभाते देखना प्रेरणादायक अनुभव रहा.
आत्मविश्वासी युवा, उज्ज्वल भविष्य
प्रधानमंत्री की भूमिका निभाने वाली मोनिका चौहान सहित सभी प्रतिभागियों ने पूरी आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ भूमिका निभाई, डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, यह प्रदर्शन देश के उज्ज्वल भविष्य की झलक है और युवाओं के कंधों पर सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है.
मंत्रियों और अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह
इस अवसर पर स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया, कार्यक्रम में राष्ट्रीय और राज्य स्काउट गाइड अधिकारी, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे.
तीसरे दिन की विविध गतिविधियाँ
जंबूरी के तृतीय दिन जागरण, शारीरिक जांच, फ्लैग सेरेमनी, डॉग शो, मार्च पास्ट और स्वच्छ भारत अभियान जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, युवाओं ने सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता दिखाते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया.
आदिवासी संस्कृति और आधुनिकता का संगम
कार्यक्रम में आदिवासी वेशभूषा, लोकवाद्य, नृत्य और पारंपरिक व्यंजन के साथ हॉर्स राइडिंग, बाइक रेस और वाटर एक्टिविटी जैसी साहसिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिससे कार्यक्रम और आकर्षक बना.
अंतरराष्ट्रीय रंग में रंगा जंबूरी
युवाओं ने आपदा प्रबंधन, ग्लोबल डेवलपमेंट विलेज, वृक्षारोपण, प्रश्नोत्तरी, नाइट हाईक और पायोनियरिंग प्रोजेक्ट में भाग लिया, एरिना में आयोजित इंटरनेशनल नाइट में विभिन्न देशों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जंबूरी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई.




