March 1, 2026 4:27 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13528/20)
Advertisement Carousel

CG News: गोवा के आदि लोकोत्सव 2025 में शामिल हुए CM साय, जनजातीय संस्कृति को बताया भारत की आत्मा

CG News: गोवा के आदि लोकोत्सव 2025 में शामिल हुए CM साय, जनजातीय संस्कृति को बताया भारत की आत्मा
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: गोवा के आदि लोकोत्सव 2025 में शामिल हुए CM साय, जनजातीय संस्कृति को बताया भारत की आत्मा

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गोवा के आदर्श ग्राम अमोन, पोंगुइनिम में आयोजित ‘आदि लोकोत्सव’ पर्व–2025 में शामिल हुए, इस अवसर पर उन्होंने लोकोत्सव को संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं, कार्यक्रम में गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर भी उपस्थित रहे.

आदिम संस्कृति से जुड़ने का जीवंत उत्सव: CM साय

मुख्यमंत्री साय ने ‘आदि लोकोत्सव’ के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि, यह लोकोत्सव देश की आदिम संस्कृति से जुड़ने का जीवंत माध्यम है, जो भारत की लोक-सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है, उन्होंने कहा कि, भारत गांवों का देश है और गांव हमारी आत्मा हैं.

गोवा के 'आदि लोकोत्सव' में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, बोले– गांव हमारी  आत्मा और संस्कृति का आधार - cm vishnu deo sai at goas adi lokotsav tribal  culture is indias

लोकगीत, लोकनृत्य और परंपराएं हमारी पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि, गांवों की संस्कृति ही देश की संस्कृति है, जिसे लोकगीतों, लोकनृत्यों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और परंपराओं के माध्यम से जीवंत रखना अत्यंत आवश्यक है.

25 वर्षों से सांस्कृतिक चेतना को सहेज रहा गोवा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, गोवा सरकार पिछले 25 वर्षों से इस सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखने का कार्य कर रही है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है, उन्होंने विश्वास जताया कि, आने वाले वर्षों में आदि लोकोत्सव और भी भव्य रूप में आयोजित होगा.

गोवा आदि लोकोत्सव, छत्तीसगढ़ के सीएम ने गजब का भाषण दिया… – Hindustan  Opinion

भगवान बिरसा मुंडा को नमन

मुख्यमंत्री साय ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि, जनजातीय इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है, उन्होंने कहा कि, बिरसा मुंडा ने महज 25 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों को चुनौती दी और अपने साहस से इतिहास रच दिया.

रानी दुर्गावती के बलिदान को किया नमन

मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती को जनजातीय समाज की महान वीरांगना बताते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शौर्य और बलिदान को सम्मान देते हुए जबलपुर में भव्य संग्रहालय का निर्माण कराया है.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गोवा में आयोजित आदि लोकोत्सव पर्व–2025 में हुए  शामिल – Roytarsnews

छत्तीसगढ़ के जनजातीय सेनानियों का स्मरण

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के जनजातीय नायकों को स्मरण करते हुए कहा कि, राज्य में 32 प्रतिशत जनजातीय आबादी निवास करती है, यहां के 14 जनजातीय महापुरुषों ने देश की आज़ादी के लिए बलिदान दिया, उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुण्डाधुर और गेंद सिंह जैसे सेनानियों का उल्लेख किया, शहीद वीर नारायण सिंह को अंग्रेजों ने रायपुर के जय स्तंभ चौक में फांसी दी थी.

देश का पहला डिजिटल संग्रहालय छत्तीसगढ़ में

मुख्यमंत्री ने बताया कि, इन नायकों की स्मृति को संरक्षित करने के लिए नया रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह डिजिटल संग्रहालय बनाया गया है, यह देश का पहला डिजिटल संग्रहालय है, जिसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, उन्होंने सभी को छत्तीसगढ़ आकर इसे देखने का आमंत्रण दिया.

जनजातीय समाज का गौरवशाली वर्तमान

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, यह जनजातीय समाज के लिए गर्व का विषय है कि, आज देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के रूप में जनजातीय समाज की बेटी विराजमान हैं, उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में आदिवासी समाज का मुख्यमंत्री बनना प्रधानमंत्री मोदी की समावेशी सोच का परिणाम है.

जनजातीय कल्याण योजनाएं

मुख्यमंत्री ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और प्रधानमंत्री जनमन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय

मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि, उनके कार्यकाल में ही पहली बार आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन हुआ, जिससे आज 12 करोड़ से अधिक जनजातीय नागरिकों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है.

नक्सलवाद से विकास की ओर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की पहचान पहले नक्सल प्रभावित राज्य के रूप में होती थी, लेकिन अब नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है, राज्य शांति, विकास और निवेश के नए दौर में प्रवेश कर चुका है, उन्होंने बताया कि, नई औद्योगिक नीति के तहत अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल आर्थिक भविष्य का संकेत हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में CM विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला, मंडी शुल्क एक साल के लिए शून्य

Leave a Comment

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
क्या आप विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के काम-काज से खुश हैं?