March 1, 2026 4:28 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13528/20)
Advertisement Carousel

CG News: रायपुर की IPHL बनी देश की पहली NQAS प्रमाणित लैब, सार्वजनिक स्वास्थ्य में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय मानक

CG News: रायपुर की IPHL बनी देश की पहली NQAS प्रमाणित लैब, सार्वजनिक स्वास्थ्य में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय मानक
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: रायपुर की IPHL बनी देश की पहली NQAS प्रमाणित लैब, सार्वजनिक स्वास्थ्य में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय मानक

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है, जिला अस्पताल रायपुर स्थित इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी (IPHL) को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (NQAS) का प्रमाणन प्राप्त हुआ है, इस प्रमाणन से यह देश की पहली NQAS प्रमाणित IPHL बन गई है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ सरकार को बधाई दी है, उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को लिखे पत्र में कहा कि, रायपुर IPHL का NQAS प्रमाणन राज्य की गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय डायग्नोस्टिक सेवाओं की क्षमता को दर्शाता है.

रायपुर की IPHL लैब को मिला देश का पहला NQAS सर्टिफिकेट, राष्ट्रीय गुणवत्ता  मानक हासिल करने वाली देश की पहली प्रयोगशाला - raipur iphl first in india to  get nqas ...

गुणवत्ता और विश्वसनीयता का प्रतीक

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, यह उपलब्धि रायपुर जिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है, इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में जनविश्वास मजबूत हुआ है और देशभर के लिए नए गुणवत्ता मानक स्थापित हुए हैं.

आयुष्मान भारत मिशन का महत्वपूर्ण घटक

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि, IPHL की स्थापना प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अधोसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के तहत की गई है, इस मिशन का उद्देश्य स्वास्थ्य निगरानी, प्रयोगशाला नेटवर्क और आपदा तैयारी को सशक्त बनाना है.

छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, रायपुर की IPHL बनी देश  की पहली NQAS प्रमाणित लैब - chhattisgarh achieves major national milestone raipur  iphl becomes the ...

आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित मानव संसाधन

रायपुर IPHL ने अत्याधुनिक उपकरणों, प्रशिक्षित मानव संसाधन और उन्नत अधोसंरचना के समन्वय से राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया है, यह प्रमाणन गुणवत्ता-सुनिश्चित, रोग-विशिष्ट और अस्पताल-आधारित जांच सेवाओं की पुष्टि करता है.

अन्य राज्यों के लिए मॉडल

केन्द्रीय मंत्री नड्डा ने इस उपलब्धि को अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श मॉडल बताते हुए रायपुर IPHL को “बेस्ट प्रैक्टिस” के रूप में अपनाने की अनुशंसा की है, ताकि देशभर में उच्च गुणवत्ता वाली डायग्नोस्टिक सेवाओं का विस्तार हो सके.

छत्तीसगढ़ ने रचा राष्ट्रीय रिकॉर्ड:रायपुर की Iphl बनी देश की पहली Nqas  प्रमाणित लैब - Chhattisgarh Creates National Record: Raipur Iphl Became The  Country's First Nqas Certified Lab - Amar ...

स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक क्षण 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, NQAS प्रमाणन छत्तीसगढ़ की संपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक क्षण है, उन्होंने इसे डॉक्टरों, लैब तकनीशियनों, पैरामेडिकल स्टाफ और जिला अस्पताल रायपुर की टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, रायपुर मॉडल को अपनाते हुए राज्य के अन्य जिलों में भी IPHL विकसित की जाएंगी, जिससे नागरिकों को समयबद्ध, सटीक और भरोसेमंद जांच सेवाएँ उपलब्ध हो सकें.

मुख्यमंत्री ने जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि, यह सफलता छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को तकनीक-सक्षम और मानक-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी बनने की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, राज्य सरकार जिलों में गुणवत्तापूर्ण प्रयोगशाला और डायग्नोस्टिक सेवाओं का निरंतर विस्तार करेगी, उन्होंने विश्वास जताया कि. छत्तीसगढ़ सार्वजनिक स्वास्थ्य परिवर्तन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने आश्वस्त किया कि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना के विस्तार और गुणवत्ता संवर्धन के लिए निरंतर सहयोग करता रहेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: दुधली, बालोद में 9 से 13 जनवरी तक राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी, स्थगन की खबरें निराधार

Leave a Comment

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
क्या आप विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के काम-काज से खुश हैं?