CG News: भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर मुख्यमंत्री का श्रद्धांजलि संदेश
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती (3 जनवरी) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया, मुख्यमंत्री ने कहा कि, सावित्रीबाई फुले ने उस समय महिला शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज में अनेक कुरीतियाँ और बंधन व्याप्त थे.
महिलाओं को अधिकार दिलाने का संघर्ष
मुख्यमंत्री ने बताया कि, सावित्रीबाई फुले ने केवल महिलाओं को शिक्षित होने के लिए प्रेरित नहीं किया, बल्कि स्वयं आगे बढ़कर उन्हें शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया, उनका संघर्ष छुआछूत, लैंगिक भेदभाव और सामाजिक असमानताओं के खिलाफ साहस, संकल्प और सामाजिक चेतना का प्रतीक है.
सावित्रीबाई फुले का अमूल्य योगदान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, सावित्रीबाई फुले का योगदान अमूल्य और अविस्मरणीय है, उनके विचार और कर्म आज भी समाज को प्रगतिशील दिशा देने के लिए प्रेरित करते हैं, मुख्यमंत्री ने युवाओं से आग्रह किया कि, वे सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं.




