CG News: छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2024–30 में बड़ा बदलाव, निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
CG News: छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में औद्योगिक विकास नीति 2024–30 में बड़े बदलाव किए गए, इन संशोधनों का उद्देश्य नीति को निवेश-अनुकूल, स्पष्ट और प्रतिस्पर्धी बनाना है, ताकि राज्य में उद्योग, सेवा क्षेत्र और रोजगार के अवसर बढ़ सकें.
रोजगार और उद्यम प्रोत्साहन
अब 50 से अधिक रोजगार देने वाले विशेष सेक्टर जैसे,
• फार्मा
• टेक्सटाइल
• खाद्य प्रसंस्करण
• इलेक्ट्रॉनिक्स
• आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
• आईटी एमएसएमई
छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को दिए जाने वाले वेतन पर अनुदान प्राप्त कर सकेंगे, यह कदम स्थायी और गुणवत्तापूर्ण रोजगार सृजित करेगा और स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा.

सेवा क्षेत्र का विस्तार
• कंप्यूटर-आधारित टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
• ई-कॉमर्स
• ऐप-आधारित एग्रीगेटर
• NABL मान्यता प्राप्त डायग्नोस्टिक लैब
इन संस्थाओं को अब औद्योगिक विकास नीति के तहत प्रोत्साहन और अनुदान मिलेगा, इससे सेवा क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
पर्यटन और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार
• रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में पाँच सितारा होटल
• अन्य जिलों में तीन सितारा होटल
• बड़े निजी मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
इन सुधारों से पर्यटन और स्वास्थ्य अधोसंरचना को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की आर्थिक विकास गति तेज होगी.
उच्च शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन
• NIRF रैंकिंग में शीर्ष 100 संस्थान
• यदि ये संस्थान राज्य में परिसर स्थापित करेंगे, तो उन्हें नीति के तहत विशेष अनुदान मिलेगा,
इस कदम से छत्तीसगढ़ में विश्व-स्तरीय शिक्षा और बेहतर अवसर युवाओं के लिए सुनिश्चित होंगे.
निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा
इन संशोधनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ अब उद्योग और सेवा क्षेत्र में तेजी से उभरता निवेश गंतव्य बनेगा,
• रोजगार सृजन बढ़ेगा
• औद्योगिक विकास की गति तेज और संतुलित होगी
• राज्य का समग्र आर्थिक परिदृश्य मजबूत होगा.




