CG News: सीएम साय और विधानसभा अध्यक्ष ने किया, ‘मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश’ यात्रा वृत्तान्त बुक का विमोचन
CG News: आज विधानसभा परिसर में एक खास अवसर पर यात्रा वृत्तान्त “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” का विमोचन किया गया, इस वृत्तान्त को प्रसिद्ध पत्रकार और बीएसटीवी के राज्य संपादक डॉ. अवधेश मिश्रा ने अरुणाचल प्रदेश यात्रा के दौरान लिखा था, इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संयुक्त रूप से इस यात्रा वृत्तान्त का विमोचन किया.
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का संदेश
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस मौके पर कहा कि, जीवन में यात्रा का विशेष महत्व है, जो तनाव से मुक्ति दिलाती है और नई ऊर्जा प्रदान करती है, उन्होंने बताया कि, वह नियमित रूप से यात्रा वृत्तान्त पढ़ते हैं और उनकी रुचि राहुल सांकृत्यायन जी को पढ़ने से विकसित हुई है, यात्रा वृत्तान्त के माध्यम से लोग घर बैठे ही दुनिया भर के भूगोल, संस्कृति और जीवनशैली को समझ सकते हैं, उन्होंने डॉ. अवधेश मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि, पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति की यात्रा को लिपिबद्ध करने की यह पहल सराहनीय है और यह वृत्तान्त पर्यटकों के लिए बेहद उपयोगी होगा.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए डॉ. अवधेश मिश्रा को शुभकामनाएँ दीं, उन्होंने कहा कि, अरुणाचल प्रदेश जैसी सुंदर जगहों की यात्रा करने और उस अनुभव को लेखन के माध्यम से साझा करना एक प्रशंसनीय कार्य है, सीएम साय ने बताया कि, अपने राज्य मंत्री कार्यकाल के दौरान उन्होंने नॉर्थ ईस्ट के विभिन्न राज्यों का दौरा किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में वहाँ विकास कार्यों को गति मिली.
पत्रकारों और नेताओं की उपस्थिति
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक धरमलाल कौशिक, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, छत्तीसगढ़ साहित्य परिषद के अध्यक्ष शशांक शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल शर्मा, कृष्णा दास, यशवंत धोटे समेत बड़ी संख्या में पत्रकारगण एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे.
अरुणाचल प्रदेश की यात्रा और वृत्तान्त का महत्व
सीएम साय ने बताया कि, अरुणाचल प्रदेश का प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और स्वच्छ वातावरण बहुत खास है, उन्होंने कहा कि, हमारे देश में ही ऐसे बहुत से मनोरम स्थल हैं, जहां हमें विदेश जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, इस वृत्तान्त के माध्यम से पाठकों को अरुणाचल प्रदेश की यात्रा का अद्वितीय अनुभव प्राप्त होगा.




