CG News: CM साय ने शुरू किया ग्रामीण बस योजना का द्वितीय चरण, 180 गाँव हुए लाभान्वित
CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग के सुदूर वनांचलों में बस सुविधा को मजबूत करने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने आज एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वर्चुअली बसों को हरी झंडी दिखाकर दूसरे चरण की शुरुआत की, इस चरण में 10 जिलों के 23 मार्गों पर 24 नई बसें शुरू की गईं, जिससे 180 नए गांव सीधे बस सुविधा से जुड़ गए.
ग्रामीणों की जिंदगी हुई आसान
द्वितीय चरण के कार्यक्रम में कई ग्रामीण उसी बस से पहुंचे जो पहले चरण में शुरू हुई थी, सुकमा–दोरनापाल–कोंटा मार्ग के ग्रामीणों ने बताया कि, पहले 110 किलोमीटर की यह यात्रा बेहद कठिन थी, लेकिन अब बस सेवा से यह सफर आरामदायक, सस्ता और सुरक्षित हो गया है.
कोई भी गांव विकास से न छूटे: CM साय
सीएम साय ने कहा कि, सरकार का लक्ष्य है हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना, यह योजना सार्वजनिक परिवहन को मजबूती देती है, ग्रामीणों को शहरों, अस्पतालों, स्कूलों और बाजारों से जोड़ती है, आर्थिक और सामाजिक समानता को मजबूत करती है और यात्रा को सुरक्षित और समयबद्ध बनाती है, उन्होंने 180 गांवों को बस सुविधा मिलने पर ग्रामीणों को बधाई दी और कहा कि, इससे उनके जीवन में नई संभावनाएँ खुलेगीं.
वनांचलों तक पहुँची बस सेवा
परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, जिस वनांचल में कभी कोई यातायात सुविधा नहीं थी, अब वहाँ बसें चल रही हैं, यह योजना विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा के जनजातीय बहुल इलाकों के लिए जीवन बदलने वाली सुविधा बनकर उभरी है.
पहले और दूसरे चरण की उपलब्धियाँ
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का प्रथम चरण 4 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुरू किया था, इसमें 250 गांवों को बस से जोड़ा गया था और अब दूसरे चरण में 180 गांव और जुड़ गए, और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है.




