CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2026 का पंजीयन पूरा, बोर्ड की परीक्षाएँ फरवरी से शुरू
CG News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए पंजीयन प्रक्रिया पूरी कर ली है, इस बार 10वीं के 3,23,705 तथा 12वीं के 2,46,889 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है.
छात्रों की संख्या में बड़ा बदलाव
10वीं में इस वर्ष पिछले साल की तुलना में 5,011 छात्र कम हुए हैं, पिछले वर्ष 3,28,716 छात्र थे, जबकि इस वर्ष 3,23,705 छात्रों ने पंजीयन कराया हैं, वहीं 12वीं में इस बार 6,467 विद्यार्थी अधिक पंजीकृत हुए हैं, पिछले वर्ष 2,40,422 छात्रों ने पंजीयन कराया था, लेकिन इस वर्ष 2,46,889 छात्रों ने पंजीयन कराया है.
1 जनवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाएं
माशिमं ने परीक्षा तैयारी शुरू कर दी है, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी 2026 से आयोजित की जाएगी, यह परीक्षाएँ बोर्ड परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले होंगी.
नई शिक्षा नीति के तहत परीक्षाएं
इस बार बोर्ड परीक्षा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार आयोजित की जाएँगी, परीक्षा में 80 अंक की थ्योरी और 20 अंक प्रोजेक्ट/प्रैक्टिकल होगा, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होगी, वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, परीक्षाओं की पूरी टाइम टेबल जल्द ही माशिमं की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.




