CG News: रबी फसल बीमा की आखिरी तारीख तय, 31 दिसंबर तक करा सकेंगे फसल बीमा
CG News: छत्तीसगढ़ शासन ने रबी मौसम 2025–26 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) का पोर्टल सक्रिय कर दिया है, किसान अब प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलभराव, ओलावृष्टि और कीट-व्याधियों से होने वाले नुकसान के लिए अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं.
ग्रामों के किसान होंगे लाभान्वित
राज्य कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष जिले के 420+ अधिसूचित ग्रामों के किसान रबी फसल बीमा के लिए पात्र हैं, योजना में गेहूं (सिंचित व असिंचित), चना, अलसी और सरसों की फसलें शामिल हैं.
28,037 किसानों को मिला मुआवजा
पिछले रबी सीजन में किसानों को बड़ी राहत देते हुए 28,037 किसानों को 48.62 करोड़ रुपये का दावा भुगतान किया गया था, प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि, इस बार भी समय पर आवेदन करने से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी.
अंतिम तिथि से पहले आवेदन अनिवार्य
इस योजना के अंतर्गत सभी प्रकार के किसान आवेदन कर सकते हैं, जैसे कि, ऋणी किसान, अऋणी किसान, भू-धारक और बटाईदार, किसान नजदीकी बैंक शाखा, ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सेवा सहकारी समिति, लोक सेवा केंद्र और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सरकारी पोर्टल में जाकर आवेदन कर सकते हैं, प्रशासन ने साफ कहा है कि, बीमा अंतिम तिथि से पहले कराना अनिवार्य है, तभी दावे का लाभ सुनिश्चित होगा.
समय पर आवेदन करने की अपील
कृषि और बीमा अधिकारियों ने बताया कि समय पर आवेदन करने वाले किसानों को नुकसान की भरपाई तेजी से दी जाएगी, अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्रीय कृषि कार्यालय, राजस्व विभाग, बैंक या बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं.




