CG News: 5 दिनों में 14,54,451 क्विंटल धान की खरीदी, तुंहर टोकन ऐप से किसानों को मिल रही मदद
CG News: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया जोर पकड़ने लगी है, धान खरीदी के 5 वें दिन 19 नवंबर को किसानों से 7 लाख 11 हजार 335 क्विंटल धान खरीदी की गई, धान उपार्जन का यह आंकड़ा पिछले 4 दिनों में ख़रीदे गए धान की मात्रा के लगभग बराबर है, राज्य में अब तक कुल 14 लाख 54 हजार 451 क्विंटल धान खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है.
समर्थन मूल्य का भुगतान भी शुरू
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार, धान खरीदी के साथ – साथ किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान भी शुरू कर दिया गया है, इसके लिए मार्कफेड द्वारा अपेक्स बैंक को 214.18 करोड़ रूपए जारी कर दिए गए हैं, किसानों को धान बेचने के लिए किसी भी तरह की समस्या न हो, इसके लिए सभी केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं की हैं, धान खरीदी की व्यवस्था की निगरानी के लिए सभी केन्द्रों में अधिकारी तैनात किए गए हैं, राज्य स्तर के वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारियों और जिला स्तर के अधिकारी लगातार दौरा कर धान खरीदी और केन्द्रों की व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं.
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में कड़ी निगरानी
राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है, बाहर से धान आवक की रोकथाम के लिए चेकपोस्ट पर अधिकारी तैनात किए गए हैं, सभी जगहों पर मालवाहकों की जांच भी की जा रही है, धान खरीदी में गड़बड़ी की रोकथाम के लिए राज्य में संचालित किए गए सघन अभियान के तहत अब तक धान के अवैध संग्रहण और परिवहन के कुल 373 मामले दर्ज किए गए हैं और 25 हजार 567 क्विंटल धान जब्त किया गया है.
लाल गलियारे पर बड़ा प्रहार,हिड़मा की मौत से नक्सलियों की कमर टूटी,बस्तर की धरती पर निर्णायक मोड़
टोकन तुंहर ऐप से किसानों को धान बेचने में आसानी
किसानों का मानना है कि, धान खरीदी के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई टोकन तुंहर ऐप की ऑनलाइन व्यवस्था से टोकन प्राप्त करने और धान बेचने में आसानी हो रही है, इस बार खरीफ विपणन वर्ष 2025 – 26 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य के लगभग 26.50 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है.



